{"_id":"680256d926afbf79d501bed3","slug":"lord-jesus-christ-remembered-on-good-friday-in-christ-church-shimla-news-c-19-sml1001-519181-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर \nकिया प्रभु ईसा मसीह को याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर किया प्रभु ईसा मसीह को याद
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह (यीशु) को याद किया गया। इस दौरान प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। इसमें प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विश्व शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की गई।
प्रार्थना सभा के बाद चर्च की पादरी डॉ. विनिता रॉय ने ईसा मसीह की शिक्षाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर सैकड़ों इसाई धर्म के अनुयायी चर्च में एकत्रित हुए और कैंडल जलाई। माना जाता है कि जिस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया था उस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस शुक्रवार यानि फ्राइडे को गुड फ्राइडे कहते हैं। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और बलिदान की याद दिलाता है।