{"_id":"5e81f57f8ebc3e760d18f162","slug":"looting-from-farmers-rates-of-tudi-increased-rs-1000-per-quintal","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से लूट, 1000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए तूड़ी के रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से लूट, 1000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए तूड़ी के रेट
Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते पंजाब से हिमाचल में पशुचारा बेचने वाले व्यापारी अधिक से अधिक कमाई करने के चक्कर में हैं। मवेशियों के लिए पशुचारा 1000 रुपये प्रति क्विंटल बेची जा रही है। हालांकि पशुचारे की इतनी ज्यादा कीमत कभी नहीं हुई, लेकिन आपदा की स्थिति में तूड़ी के मूल्य 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
किसान होशियार सिंह, दरबारा लाल, प्रकाश शर्मा, अजय ने बताया कि बीते वर्षों में तूड़ी की कीमत 800 रुपये तक पहुंची थी, लेकिन इस आपदा की घड़ी में व्यापारी पशुचारे में चांदी कूटने में लगे हैं। व्यापारी मोटी कमाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला में वर्तमान समय में हर तीसरे पशु पालक के पास पशुचारा खत्म है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऊना पहुंचे तूड़ी के 20 से अधिक ट्रक : डॉ. सेन
उप-निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन ने कहा कि जिला ऊना में तूड़ी के 20 से अधिक ट्रक पहुंच चुके हैं और आवश्यकता के अनुसार तूड़ी का वितरण पशु पालकों को किया जा रहा है। पशुपालकों को चारे संबंधित किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन