फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Long tailed Mouse of rare birch species found in Lahaul Himachal

Rare Birch Mouse: हिमाचल के लाहौल में मिला दुर्लभ बिर्च प्रजाति का लंबी पूंछ वाला चूहा

Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
Krishan Singh सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Aug 2022 11:23 AM IST
सार

ग्रांफू और छतरू के बीच यह चूहा देखा गया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की सोलन की टीम को यह सफलता मिली है। पाकिस्तान के गिलगित, लद्दाख और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों में ही ऐसे चूहे पाए जाते हैं।  

विज्ञापन
Long tailed Mouse of rare birch species found in Lahaul Himachal
दुर्लभ बिर्च प्रजाति का लंबी पूंछ वाला चूहा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पहली बार लाहौल घाटी में दुर्लभ बिर्च प्रजाति का लंबी पूंछ वाला (सिसिस्टा कॉनकलर लेथेमी) चूहा मिला है। ग्रांफू और छतरू के बीच यह चूहा देखा गया है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की सोलन की टीम को यह सफलता मिली है। पाकिस्तान के गिलगित, लद्दाख और उत्तरी अमेरिका जैसे क्षेत्रों में ही ऐसे चूहे पाए जाते हैं।  हाल ही में सर्वे के लिए लाहौल घाटी गई टीम ने जिस जगह यह चूहा देखा, वह ट्रांस हिमालयी इलाका है। यहां शुष्क, पथरीली और रेतीली जमीन है। यह चूहा रात के समय निकलता है। दिन के समय इसे देखना मुश्किल होता है। लेकिन सर्वे टीम ने दोपहर 1:30 बजे के करीब इसे देखा।

विज्ञापन


इस दौरान टीम ने चूहे की तस्वीरें भी ली हैं। इसका एक शोध पत्र भी प्रकाशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बिर्च प्रजाति के चूहे अच्छे पर्वतारोही होते हैं। यह अपनी पूंछ को अतिरिक्त सहारे के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई वर्षों तक इस चूहे की केवल छह प्रजातियों को ही मान्यता दी गई थी। मगर 1970 के दशक की शुरुआत में रूस और चीन के वैज्ञानिकों ने गहन अध्ययन से इनकी सात और प्रजातियों का पता लगाया। इस प्रजाति के चूहे परिवार से अलग रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन


जंगली फल, बीज और कीड़े खाता है यह चूहा
बिर्च प्रजाति का चूहा सर्दियों में लंबे समय तक शीत निद्रा में चला जाता है। रात के समय में यह जंगली फल, बीज और कीड़े खाता है। इसकी दो रंग की लंबी पूंछ होती है, जो सिर और शरीर की लंबाई के औसतन 160 फीसदी से अधिक होती है। इसके शरीर पर छोटे बाल होते हैं। यह पीले-भूरे रंग का होता है और 2,140 से 4,000 मीटर की ऊंचाई में घास की ढलानों में पाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने लाहौल स्पीति जिला का दौरा किया है। इस दौरान वहां बिर्च प्रजाति का चूहा (सिसिस्टा कॉनकलर लेथेमी) देखा गया है। पहली बार हिमाचल में यह चूूहा देखा गया है। इसका एक शोध पत्र भी प्रकाशित किया गया है। यह ठंडे क्षेत्रों में पाया जाता है। - डॉ. अवतार कौर सिद्धू, वैज्ञानिक व प्रभारी जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed