फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Long queues at banks, ATMs continue in Himachal

चौथे दिन भी एटीएम खाली, कैश के लिए लगीं कतारें, लोग परेशान

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
Long queues at banks, ATMs continue in Himachal

नोटबंदी के ऐलान के बाद रविवार को भी बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लोग कतार लगाए रहे। एटीएम से रुपयों की निकासी न होने के चलते बैंक शाखाओं में नोट बदलवाने के साथ खाते से रुपये निकालने के लिए भी लोगों की भीड़ रही। सोलन में कारपोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक रबौण एचडीएफसी बैंक मालरोड, कैथोलिक बैंक राजगढ़ मार्ग और ग्रामीण बैंक के एटीएम बंद रहे।

विज्ञापन


जबकि सेंट्रल बैंक, यस बैंक, पीएनबी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खुला रहा। एसबीआई मालरोड पर एटीएम में 2000 के नोट ही निकल रहे थे। कांगड़ा बैंक व राज्य सहकारी बैंक में बंद पांच व हजार रुपये के नोट एक्सचेंज नहीं हो रहे हैं। दस-दस रुपये के सिक्के उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कैश उपलब्ध न होने पर एटीएम को लेकर भी दिक्कत आ रही है। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति की शाखाओं में उपभोक्ताओं को नोट बदलने की सुविधा नहीं मिल रही है। केसीसी बैंक मुख्य कार्यालय शाखा के मैनेजर रमेश चौधरी ने बताया कि आरबीआई के नियमों के अनुसार उन्हें नोट बदलने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते वह अपनी शाखा में नोट नहीं बदल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकल रहा कैश, कई बैंकों में नए नोट नहीं

Long queues at banks, ATMs continue in Himachal

सिरमौर जिले के सहकारी बैंकों में ग्राहक परेशान हो रहे हैं। राज्य सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंकों में नए नोट तो दूर पुरानों की भी दरकार है। बैंकों में सीमित कैश मिलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में द एचपी स्टेट कॉपोरेटिव बैंक में दोपहर डेढ़ बजे अचानक नोट खत्म हो गए।

चंबा में एक्सचेंज के  लिए बैंक के बाहर लाइनों में लोग लगे रहे। इस बीच रविवार को ग्रामीण व सहकारी बैंक के एटीएम न चलने से लोगों को मायूस होना पड़ा। वहीं, ऊना में रविवार को भी करेंसी बदलवाने के लिए बैंकों में लाइनें लगी रहीं। हालांकि, जिले में कुछ एटीमएम में राशि निकलने से लोगों को राहत भी मिली है। मंडी में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राज्य सहकारी व ग्रामीण बैंकों में कैश की कमी बैंक अधिकारी व कर्मचारी बेबस नजर आए।

जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकतर बैंकों में रविवार को लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। लेकिन, कैश न होने से लोगों को एक्सचेंज तो दूर अपने खाते में मौजूद कैश तक नहीं मिल सका। वहीं, हमीरपुर की विभिन्न बैंक शाखाओं के बाहर रविवार को भी लोगों की नकदी निकासी को भीड़ लगी रही। यहां तक कि कई बैंक शाखाओं को अपने एटीएम मशीनें दोपहर बाद बंद करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed