फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Long queue for X-ray; waiting for their turn while sitting on the floor.

Shimla News: एक्सरे के लिए लंबी कतार, फर्श पर बैठकर बारी के लिए इंतजार

Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Long queue for X-ray; waiting for their turn while sitting on the floor.
शहर के जोनल अस्पताल डीडीयू में मरीजों को दिनभर झेलनी पड़ी परेशानी, उपचार में भी हुई देरी
विज्ञापन

भीड़ के चलते मरीजों ने निजी क्लीनिकों का किया रुख
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही।
अस्पताल में सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ के कारण एक्सरे करवाने के लिए आए मरीजों का पूरा दिन लग गया। घंटों तक कतार में खड़े रहने के बाद थककर कई मरीजों ने फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया। भीड़ के चलते एक्सरे कक्ष के बाहर रखी सभी बेंच भरी रहीं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई। घंटों तक बारी नहीं आने के कारण मरीजों के उपचार में भी देरी हुई। भीड़ को देखते हुए कई मरीजों ने निजी क्लीनिकों का रुख किया।


सोमवार को हालात ऐसे रहे कि मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए लंबी कतारों में घंटों खड़ा रहना पड़ा। सुबह से ही एक्सरे कक्ष के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह करीब 10:30 बजे तक बिना अधिक प्रतीक्षा के एक्सरे हो रहे थे लेकिन इसके बाद मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। सुबह 11:00 बजे तक एक्सरे कक्ष के बाहर लंबी कतारें लग गईं। इनमें केवल हड्डी रोग विभाग के ही नहीं बल्कि मेडिसिन और शिशु रोग ओपीडी से भेजे गए मरीज भी शामिल थे। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए कई मरीज दर्द से कराहते हुए फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन नई एक्सरे मशीन उपलब्ध नहीं करवा रहा है। दो मशीनों में से एक लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। दोपहर बाद तक भी कई मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए थे। ऐसे में कुछ मरीजों को बिना एक्सरे करवाए ही वापस लौटना पड़ा। अब या तो निजी क्लीनिकों में एक्सरे करवाना पड़ेगा या फिर मंगलवार को दोबारा अस्पताल आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठने के लिए बेंच नहीं
रमेश कुमार निवासी चक्कर ने बताया कि वह सुबह करीब 10:00 बजे अस्पताल पहुंचे थे। पहले पर्ची बनवाने में समय लगा अब फिर एक्सरे के लिए कतार में खड़ा हूं। पैर में गंभीर चोट है और खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे करवाने की सलाह दी। एक्सरे कक्ष के पास पहुंचे तो यहां बैठने के लिए कोई खाली सीट या बेंच नहीं था, इसलिए उन्हें मजबूरन फर्श पर बैठना पड़ा। उन्होंने बताया कि दोपहर 2:00 बजे तक भी उनका एक्सरे नहीं हो पाया था।



मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं : शशि

फागली से अपने ससुर का उपचार करवाने डीडीयू अस्पताल पहुंचीं शशि कुमारी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। बुजुर्ग मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर एक्सरे की सुविधा भी नहीं मिल रही है। अस्पताल प्रशासन को कम से कम मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article