{"_id":"6b02f5debfb6fcc5230e4ddb","slug":"long-dry-spell-leads-to-a-rise-in-viral-infection-cases-queues-form-at-hospitals-shimla-news-c-19-sml1002-823893-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लंबे ड्राई स्पेल से बढ़े वायरल के मरीज, अस्पतालों में लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लंबे ड्राई स्पेल से बढ़े वायरल के मरीज, अस्पतालों में लगीं कतारें
विज्ञापन
आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 40 और डीडीयू में पहुंच रहे 30 मरीज
छाती में बलगम, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ीं
विशेषज्ञों ने दी सर्दी से बचाव की सलाह, सुबह-शाम गिर रहा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिले में लंबे समय से बारिश न होने और मौसम में बदलाव के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में छाती में बलगम जमा होने, खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायतें सामने आ रही हैं। इसके अलावा गले में दर्द और खाना निगलने में परेशानी भी हो रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां गंभीर रूप न लें। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक जरूरत के अनुसार एक्सरे और अन्य जांच करवाने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना करीब 40 और दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल में करीब 30 मरीज वायरल संबंधी शिकायतों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ एक्सरे करवाने वालों की संख्या भी करीब 300 तक पहुंच गई है। सामान्य दिनों में अस्पताल में लगभग 200 एक्सरे होते हैं। इसके चलते एक्सरे कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लग रही हैं। इसके अलावा चिकित्सक मरीजों को रक्त जांच करवाने की सलाह भी दे रहे हैं, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर उचित उपचार दिया जा सके। गौरतलब है कि जिले में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे ड्राई स्पेल लंबा हो गया है। वहीं सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिलती है, लेकिन शाम होते ही तापमान गिरने से ठंड बढ़ जाती है।
वायरल की चपेट में बच्चे
मौसम में बदलाव का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बच्चे वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर धर्माणी ने अभिभावकों से बच्चों को ठंडी चीजों के सेवन से बचाने और उन्हें गर्म कपड़े पहनाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में निमोनिया का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचाव करें
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। अस्पताल में वायरल संक्रमण से पीड़ित होकर आने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लोगों से आग्रह है कि वे गर्म कपड़े पहनें और धूप में गर्मी महसूस होने पर भी उन्हें न उतारें ताकि ठंड से बचाव किया जा सके।
-डॉ. सोनिया, मेडिसिन विशेषज्ञ, डीडीयू शिमला