फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha election 2019: Former minister Mahendra Nath Softh joined the BJP again

हिमाचल के पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ सोफत फिर भाजपा में शामिल

Sat, 20 Apr 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019: Former minister Mahendra Nath Softh joined the BJP again
पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ सोफत - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री महेंद्रनाथ सोफत फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। छह साल पूर्व वह भाजपा छोड़कर हिलोपा में चले गए थे। हालांकि, बाद में हिलोपा के खत्म होने के बाद से वह किसी भी पार्टी में नहीं थे।

विज्ञापन


ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने सोफत के भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर शिमला से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप और कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


सोलन के रहने वाले सोफत शांता कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। उनके पास परिवहन और पर्यटन जैसे महकमे रहे हैं। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि वैचारिक दृष्टि से सोफत भाजपा के बहुत करीब थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष सहित कई अन्य भी भाजपा में आए

loksabha election 2019: Former minister Mahendra Nath Softh joined the BJP again

उनकी घर वापसी से भाजपा को मजबूती मिलेगी। महेंद्रनाथ सोफत के साथ सोलन के दो बार भाजपा जिला अध्यक्ष रहे धर्मचंद गुलेरिया, चैल के पूर्व प्रधान देवेंद्र वर्मा, नवीन शर्मा, नंद किशोर, रामचंद्र ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही ख्याली राम, हीरा सिंह, राम सिंह, उषा ठाकुर, उर्मिल ठाकुर, एसएस ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र, नरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, विजय सूद ,गौरी दत्त, अजय कुमार, हरि गुप्ता, जगदीश चंद्र, रीति और दीपक गुलेरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed