फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   loksabha candidates using social media

प्रदेश में सोशल मीडिया पर चुनावी जंग तेज

Sun, 27 Apr 2014 10:28 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Apr 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
loksabha candidates using social media

हिमाचल में लोकसभा चुनाव की जंग सोशल मीडिया पर भी लड़ी जा रही है। सबसे ज्यादा प्रयोग फेसबुक का हो रहा है। इसके अलावा प्रचार के लिए ट्विटर और वाट्सऐप का चलन भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन


फेसबुक पर अनुराग ठाकुर के पेज पर सबसे ज्यादा 3.90 लाख लाइक्स हैं। करीब 90 हजार कमेंट उनको लेकर फेसबुक पर हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर करीब 28 हजार लाइक्स हैं।
विज्ञापन


मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह के पेज पर 14 हजार लाइक्स अब तक हैं। ये पेज चुनाव प्रचार के लिए ही लांच किया गया है। कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार के पेज पर करीब 4 हजार लाइक्स रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र राणा के फेसबुक पर करीब 5000 दोस्त

loksabha candidates using social media

हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पास फेसबुक पर करीब 5000 दोस्त हैं। मजे की बात ये है कि इनमें भाजपा हमीरपुर जिलाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह और चेतन बरागटा आदि कई नाम हैं।

राजेंद्र राणा अपने हर दिन का टूअर फेसबुक पर डाल रहे हैं। वह हर जनसभा की फोटो भी अपलोड कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और शांता कुमार की जनसभाओं के फोटो हर रोज अपलोड हो रहे हैं।

कांग्रेस में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे और प्रतिभा सिंह की जनसभाएं भी फेसबुक पर हैं।

चंद्र, कश्यप और ब्राक्टा सोशल मीडिया से दूर

loksabha candidates using social media

कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार, शिमला से प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप और मोहनलाल ब्राक्टा सोशल मीडिया से दूर हैं। इनका कोई आधिकारिक अकाउंट वर्तमान में नहीं है।

हालांकि इनके प्रचार और जनसभाओं के फोटो राजनीतिक दलों के माध्यम से सोशल मीडिया पर कभी कभी दिखते हैं।

राजन सुशांत की वाल पर मोदी विरोधी पोस्टर

loksabha candidates using social media

आम आदमी पार्टी के कांगड़ा से प्रत्याशी राजन सुशांत के फेसबुक अकाउंट की वाल पर मोदी विरोधी पोस्टर लगा हुआ है।

इसमें भाजपा के विज्ञापन जनता माफ नहीं करेगी को नए रूप में प्रदर्शित किया गया है।

ये पोस्टर कहता है कि अपनी पत्नी को छोड़ने वाले, जनता माफ नहीं करेगी।

अब बल्क मोबाइल एसएमएस की रणनीति

loksabha candidates using social media

सोशल मीडिया पर सक्रियता के बाद अब राजनीतिक दल बल्क मोबाइल एसएमएस की रणनीति भी अपनाएंगे। कांग्रेस और भाजपा ने अपने-अपने आईटी विंग को ये काम दे रखा है।

राष्ट्रीय नेताआें की रैलियाें, वोट अपील और अन्य चुनावी सूचनाओं के लिए अब मोबाइल पर एसएमएस भेजे जाएंगे। प्रचार के आखिरी हफ्ते में इस तकनीकी का प्रयोग प्रचार में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed