फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lokendra Mohan Chandel gave 50 lakhs for food arrangements in Maha Kumbh

Shimla: लोकेंद्र मोहन चंदेल ने महाकुंभ में भोजन व्यवस्था के लिए दिए 50 लाख

Fri, 24 Jan 2025 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jan 2025 12:04 PM IST
सार

शोघी निवासी उद्यमी लोकेंद्र मोहन चंदेल ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हो रहे पवित्र महाकुंभ के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए तीर्थ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए 50.2 लाख रुपये दान किए हैं।

विज्ञापन
Lokendra Mohan Chandel gave 50 lakhs for food arrangements in Maha Kumbh
लोकेंद्र मोहन चंदेल ने महाकुंभ में भोजन व्यवस्था के लिए दिए 50 लाख - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी निवासी उद्यमी लोकेंद्र मोहन चंदेल ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में हो रहे पवित्र महाकुंभ के प्रति श्रद्धाभाव व्यक्त करते हुए तीर्थ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था के लिए 50.2 लाख रुपये दान किए हैं। उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को चेक भेंट करते हुए इस उद्देश्य के लिए धनराशि जुटाने में सहयोग का आग्रह किया। इसके अलावा, लोकेंद्र मोहन चंदेल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.05 लाख रुपये, प्रधानमंत्री राहत कोष में भी 2.05 लाख रुपये भेंट किए।

विज्ञापन


उन्होंने आज यहां राजभवन में राज्यपाल से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान ये चेक सौंपे। शिमला के समाजसेवी दीपक शर्मा और अखिल भारतीय शारश्वत परिषद् के उपाध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ चंदेल ने 144 वर्ष में एक बार होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में सार्थक योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। राज्यपाल ने लोकेंद्र मोहन चंदेल की उदारता और समर्पण भाव की सराहना की और वैश्विक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम के रूप में महाकुंभ के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस आयोजन को भारत की प्राचीन परंपराओं का प्रतिबिंब, सार्वभौमिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया। राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed