फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lokayukta not appointed in himachal from last two years

देश को मिला लोकायुक्त, हिमाचल में दो साल से खाली चल रहा है पद

Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Lokayukta not appointed in himachal from last two years

पौने पांच साल बीतने के बाद आखिरकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के पहले लोकायुक्त की तैनाती कर दी, लेकिन हिमाचल में अभी भी लोकायुक्त की तैनाती का इंतजार जारी है। पिछली वीरभद्र सरकार के दौरान खाली हुए लोकायुक्त के पद को वर्तमान जयराम सरकार अब तक नहीं भर सकी है।

विज्ञापन


यह हाल तब है, जब प्रदेश सरकार बनने से पहले चुनावों के दौरान अपने स्वर्णिम दृष्टिपत्र में भाजपा ने सरकार बनते ही लोकायुक्त की नियुक्ति करने का वायदा किया था। सरकार गठन के एक साल बाद भी पद खाली है। हाल यह है कि पद भरने के लिए अब तक सरकार ने प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है।
विज्ञापन


पिछली वीरभद्र सरकार ने लोकायुक्त जस्टिस लोकेश्वर सिंह पांटा के कार्यकाल के पूरा होने के बाद उन्हें एक्सटेंशन देने के लिए कवायद शुरू की थी। वीरभद्र सरकार ने बाकायदा लोकायुक्त एक्ट में भी संशोधन का प्रयास किया, लेकिन केंद्र सरकार से मंजूरी न मिलने के प्रदेश सरकार शांत हो गई। इसके बाद नए लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर कवायद तो हुई, लेकिन चुनावी मौसम में मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चुनावों के दौरान भाजपा ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए सरकार बनते ही लोकायुक्त की नियुक्ति का वायदा किया, लेकिन साल बीतने के बाद भी इस पद पर सरकार नियुक्त तो दूर, नियुक्ति करने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर सकी। अब देखना यह है कि केंद्र सरकार के लोकायुक्त की नियुक्ति के बाद प्रदेश सरकार कब तक इस पद पर नियुक्ति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed