फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan visits palampur himachal.

इस खास काम से पालमपुर पहुंची लोस अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

Sat, 26 Sep 2015 07:07 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan visits palampur himachal.

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन स्वास्थ्य लाभ के लिए कायाकल्प संस्थान पालमपुर पहुंची हैं। अपने निजी दौरे पर आईं लोकसभा अध्यक्ष यहां नेचुरल पैथी, योग, प्राणायाम, पंचकर्मा आदि का लाभ लेंगी। शांता के ड्रीम प्रोजेक्ट कायाकल्प में पहुंचीं सुमित्रा महाजन ने कहा कि सांसद शांता कुमार उनके भाई के सामान हैं।

विज्ञापन


उन्हें धौलाधार की पहाड़ियों के आंचल में शांता की कल्पना से बना कायाकल्प बेहद पसंद आया। वह यहां स्वास्थ्य लाभ लेने आई हैं। उन्होंने मीडिया से सिर्फ इतना ही कहा कि वह आराम करना चाहती हैं। हालांकि, वह यहां कितने दिन रुकेंगी, इसको लेकर जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

एकांत में रहना चाहती हैं लोकसभा अध्यक्ष

Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan visits palampur himachal.

सूत्रों की मानें तो सुमित्रा महाजन यहां तीन अक्तूबर तक रुक सकती हैं। इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्र यह भी बताते हैं कि स्वास्थ्य लाभ के लिए आईं लोकसभा अध्यक्ष अभी एकांत में रहना चाहती हैं। इससे पहले सुमित्रा महाजन ने सांसद शांता कुमार के निवास यामिनी परिसर में भोजन किया।

कुछ देर आराम करने के बाद वह सीधे शांता के साथ कायाकल्प संस्थान में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कायाकल्प बहुत सुंदर है। हर कोई इस संस्थान का भ्रमण बार-बार करना चाहेगा। सांसद शांता कुमार ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि सुमित्रा महाजन अतिथि बाद में पहले वह हमारी बहन हैं। उनका पूरा ख्याल रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed