फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Elections: MP's report card: Work worth Rs 15 thousand crores, more development is needed in adopted

सांसद का रिपोर्ट कार्ड: 15 हजार करोड़ के काम, गोद लिए गांवों में और विकास की है दरकार

Mon, 11 Mar 2024 02:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Mar 2024 02:06 PM IST
सार

सुरेश कश्यप का दावा है कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र में 15 हजार करोड़ के काम करवाए हैं। हालांकि, इनमें ज्यादातर बिजली प्रोजेक्ट और केंद्रीय योजनाएं और संस्थान हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: MP's report card: Work worth Rs 15 thousand crores, more development is needed in adopted
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला संसदीय सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के सुरेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल को तीन लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया था। कश्यप का दावा है कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र में 15 हजार करोड़ के काम करवाए हैं। हालांकि, इनमें ज्यादातर बिजली प्रोजेक्ट और केंद्रीय योजनाएं और संस्थान हैं। गोद लिए गांवों में विकास के लिए पैसा जारी हुआ पर अधूरे या काम शुरू न होने से और विकास की दरकार है। इस सीट में शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के 13 विधायक जीतकर आए हैं। भाजपा के तीन और एक निर्दलीय विधायक चुनाव जीते हैं। 

विज्ञापन


सुरेश कश्यप     
उम्र- 52 वर्ष
संसदीय कामकाज का रिपोर्ट कार्ड
संसद में हाजिरी     113 दिन
संसद में अनुपस्थित    29 दिन
प्रश्न पूछे     62
वाद-विवाद में हिस्सा    16
बिलों पर चर्चा    02

इन गांवों को लिया है गोद 
गोद लिए कौलांवालाभूड व कोटी पधोग में एमपी लैड से प्रति पंचायत को 15 -15 लाख रुपये दिए हैं। पंचायत में 40 के करीब कामों को सेल्फ में डाला गया, जिनमें से 10 काम ही शुरू हो पाए। कोटी पधोग में गत जनवरी माह में छह विकास कार्यों के लिए साढ़े नौ लाख स्वीकृत्त हुए। इनका कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष            सांसद निधि मिली     खर्च राशि            स्वीकृति कार्य     पूरे हुए 
2019-20           5 करोड़             2.89 करोड़        105               90
2020-21           0                      2.42 करोड़        160               80    
2021-22          2 करोड़              0.68 करोड़         24               20
2022-23          2.50 करोड          3.45  करोड़       174             50
2023-24            0                       2.25 करोड़        160          20

विज्ञापन

ये पांच काम करवाए
हाटी का दर्जा दिलाया, हालांकि बाद में कोर्ट में मामला फंस गया।
आईआईएम धौलाकुआं के लिए 309 करोड़, मेडिकल काॅलेज नाहन के लिए 370 करोड़ स्वीकृत
रेणुका डैम परियोजना की स्वीकृति, 6946.99 करोड़ की राशि जारी
ग्रीन कॉरिडोर एनएच 707 पावंटा साहिब- राजवन शिलाई-हाटकोटी के लिए 1426 करोड़ स्वीकृत
मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ के लिए 5000 करोड़ की राशि स्वीकृत
 सुन्नी पावर प्रोजेक्ट 382 मेगावाट के लिए 2614.51 करोड़ मंजूर

5 काम जो रहे अधूरे
पांवटा-कालाअंब को रेलवे लाइन से जोड़ना
राजधानी शिमला में टनलों का निर्माण
बागवानों को फायदा देने के लिए अन्य फसलों का समर्थन मूल्य देना 
पहाड़ी राज्य में आवास के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान करना
शिमला संसदीय क्षेत्र में हवाई अड्डे का निर्माण

पांच साल में सांसद सुरेश कश्यप एक भी क्षेत्र में नजर नहीं आए। केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास कार्यों की अनदेखी की। अब जनता उन्हें सबक सिखाने वाली है। गोद लिए गांवों की हालत दयनीय है। अब भाजपा नेता दिखाई देने लगे हैं। प्राकृतिक आपदा में शिमला संसदीय क्षेत्र में हुए नुकसान को सांसद ने केंद्र से नहीं उठाया। प्रदेश सरकार की ओर से जनता को राहत दी गई है। -धनीराम शांडिल, 2019 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed