फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Elections: Anurag's ticket from Hamirpur almost fixed, doubts over Jairam from Mandi

Lok Sabha Elections: अनुराग का हमीरपुर से टिकट लगभग तय, मंडी से जयराम पर संशय

Mon, 04 Mar 2024 11:26 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

 हमीरपुर और मंडी सीट से प्रत्याशियों पर सहमति नहीं बनने से भाजपा की पहली सूची में हिमाचल प्रदेश को जगह नहीं मिल पाई है। भाजपा पांच मार्च के बाद कभी भी अगली सूची जारी कर सकती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Anurag's ticket from Hamirpur almost fixed, doubts over Jairam from Mandi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उनकी परंपरागत सीट हमीरपुर से टिकट मिलना लगभग तय हो चुका है।  हालांकि, मंडी सीट से जयराम ठाकुर की उम्मीदवारी पर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। यहां से किसी अन्य चेहरे पर भी पार्टी दांव खेल सकती है। शिमला, हमीरपुर और मंडी सीट से प्रत्याशियों पर सहमति नहीं बनने से भाजपा की पहली सूची में हिमाचल प्रदेश को जगह नहीं मिल पाई है। भाजपा पांच मार्च के बाद कभी भी अगली सूची जारी कर सकती है। मौजूदा सियासी घटनाक्रम की वजह से भी हिमाचल के टिकट दूसरी सूची में आने संभावित हैं। कांगड़ा से कांग्रेस के एक बागी विधायक को टिकट देने का विकल्प खुला है। चर्चा यह भी है कि भाजपा इस सीट पर सुधीर शर्मा के सामने प्रत्याशी बनने की पेशकश कर सकती है।

विज्ञापन


पर फिलहाल इसके नफे-नुकसान को आंका जा रहा है, क्योंकि कांगड़ा में ओबीसी और गद्दी फैक्टर की काट ढूंढना भी जरूरी है। सांसद किशन कपूर को भाजपा प्रत्याशी बनाए रखने पर संशय बना हुआ है। मंडी लोकसभा सीट से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं, मगर केंद्रीय नेतृत्व उन्हें हिमाचल प्रदेश की राजनीति में ही सक्रिय रखना चाह रहा है। यहां पर कोई नया चेहरा तलाशा जा सकता है, जो सांसद प्रतिभा सिंह या विक्रमादित्य सिंह में से किसी एक के कांग्रेस उम्मीदवार होने की स्थिति में दमखम दिखा सके।  शिमला लोकसभा सीट से तीन महिला प्रत्याशियों के नाम  भी चल रहे हैं। इनमें रोहड़ू से भाजपा नेत्री शशिबाला, शिमला की पूर्व महापौर कुसुम सदरेट और सिरमौर के पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप का नाम की भी चर्चा है। 

विज्ञापन

भाजपा के बाद ही घोषित होंगे कांग्रेस के टिकट
देश में कभी भी लोकसभा चुनाव का डंका बज सकता है। 10 मार्च तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। भाजपा ने पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ प्रत्याशियों की पहले सूची जारी कर दी है। अब दूसरी लिस्ट भी जारी करने की तैयारी है। वहीं, कांग्रेस पार्टी में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर असमंजस बना हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा के बाद ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। 

हिमाचल प्रदेश में सरकार और पार्टी के बीच चल रही खींचतान के चलते चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय करना कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में मौजूदा सियासी संकट से उबरने के बाद भी अभी तक प्रत्याशियों के नाम पर मुहर नहीं लग रही है। उल्लेखनीय है कि मंडी सीट से प्रतिभा सिंह का चुनाव लड़ना पहले तय माना जा रहा था, लेकिन सरकार और संगठन के बीच चल रहे घमासान और गतिरोध के बीच अब इस सीट पर भी टिकट को लेकर असमंजस बन गया है। प्रतिभा सिंह वर्तमान में मंडी संसदीय सीट से सांसद हैं। अभी तक सरकार डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed