फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical glitch in 97 EVMs during voting in Himachal votes cast late

Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल में मतदान के दौरान 97 ईवीएम में तकनीकी खराबी, देरी से डले वोट

Sun, 02 Jun 2024 01:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Jun 2024 01:25 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 97 ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान बाधित रहा। इसके बाद मशीनों के बदला गया और वोटिंग फिर से सुचारु हो पाई।

विज्ञापन
Technical glitch in 97 EVMs during voting in Himachal votes cast late
मतदान केंद्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा की छह सीटों के लिए हुए मतदान में शनिवार सुबह से ही हर वर्ग में खासा उत्साह रहा। सात बजे से पहले ही बूथों पर कतारें लगनी शुरू हो गईं थीं। हालांकि प्रदेशभर में 97 ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान बाधित रहा। इसके बाद मशीनों के बदला गया और वोटिंग फिर से सुचारु हो पाई। शिमला जिले में पांच, सिरमौर में 43, चंबा में 29, सुंदरनगर में 5, सोलन में चार, कुल्लू में एक, हमीरपुर में तीन, कांगड़ा में एक और बिलासपुर में छह मतदान केंद्रों में ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र शिमला शहरी में 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और एक वीवीपैट को बदला गया। विधानसभा क्षेत्र चौपाल में भी 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और एक वीवीपैट को बदला गया। इसके अलावा ठियोग में भी 1 कंट्रोल यूनिट, एक बैलेट यूनिट और दो वीवीपैट को बदलना पड़ा। उधर, मॉकपोल में 8 बैलेट यूनिट, 15 कंट्रोल यूनिट और 12 वीवीपैट बदले। शिमला के खलीनी में  मतदान के दौरान अचानक ईवीएम मशीन खराब हो गई। सुबह 7:55 बजे बिजली बोर्ड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र में अचानक ईवीएम मशीन में आई खराबी के चलते मतदान रोकना पड़ा। इसके बाद नई मशीन मंगाई गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 8:35 बजे दोबारा नई मशीन से मतदान शुरू हुआ। लोगों ने सहयोग किया और मतदान के बाद ही लौटे।
विज्ञापन


जिला बिलासपुर के उपमंडल सदर के हरनोड़ा मतदान केंद्र में ईवीएम में कांग्रेस के चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन नहीं दब रहा था, जिसके बाद मशीन को बदला गया। घुमारवीं के मतदान केंद्र लढयानी और भराड़ी में वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई। दोनों बूथों पर करीब आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। इसके अलावा जमथल, चम्योण और श्री नयनादेवी जी के आशा मजारी बूथ पर भी मशीनों को तकनीकी खराबी आने के बाद बदलना पड़ा। हालांकि बाद में इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़सर/ताल (हमीरपुर): विस क्षेत्र हमीरपुर के बूथ नंबर 70 भरठियाण में ईवीएम खराब होने के कारण सुबह चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई। बड़सर के अंतर्गत बूथ नंबर 18 कुढ़ार में सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू होने के बाद 8 बजे तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन बंद हो गई। मशीन के बंद होने के कारण मतदाताओं को आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। दांदड़ू बूथ में भी तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम एक घंटे तक बंद रही।

कांगड़ा : देहरा के नई बही में ईवीएम में तकनीक खामी आई। इससे करीब 45 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ।

कुल्लू : बदाह में कुछ समय के लिए ईवीएम में तकनीकी खराबी पाई गई थी। 20 मिनट में ही इसे ठीक कर दिया गया।

सिरमौर : जिले में 31 ईवीएम और वीवीपैट में खराबी पाई गई, जिन्हें बाद में बदल दिया गया।

सोलन : जिले में चार जगहों पर खराब हुईं ईवीएम। 

चंबा : 29 मतदान केंद्रों की मशीनों में तकनीकी खराबी पेश आई। 18 मशीनें मॉक ड्रिल के दौरान तकनीकी खराबी आने से बंद पड़ गई। जिन्हें स्टाफ ने मतदान से पूर्व सुचारू करवाया। मतदान आरंभ होने से लेकर दोपहर बाद तक 9 मशीनों में दिक्कतें आईं।


सांसद के चुनाव के लिए लगा दी विधायक वाली ईवीएम
गगरेट में एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान करवाने की नौबत आ गई। यहां सांसद चुनने के लिए हो रहे मतदान के दौरान ईवीएम में आई गड़बड़ी के चलते पीठासीन अधिकारी ने सांसद के मतदान के लिए रखी गई ईवीएम की जगह विधायक को मतदान करने के लिए प्रयोग की जा रही ईवीएम ही रख दी। गलती पकड़ में आई तो मतदान रुकवाकर ईवीएम बदली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed