फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Elections 2024 Election face of Anand Sharma sitting MLA will fight field battle

HP Politics: चुनावी मैदान में आनंद शर्मा, इम्तिहान कांग्रेसी विधायकों का

Wed, 08 May 2024 10:57 AM IST
अंकेश डोगरा मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 May 2024 10:57 AM IST
सार

पार्टी ने उम्मीदवार भले ही कद्दावर केंद्रीय नेता आनंद शर्मा को बनाया है लेकिन, असली इम्तिहान विधायकों का ही है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Election face of Anand Sharma sitting MLA will fight field battle
आनंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की जंग में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र कांग्रेस विधायकों के लिए अग्निपरीक्षा का मैदान बन गया है। पार्टी ने उम्मीदवार भले ही कद्दावर केंद्रीय नेता आनंद शर्मा को बनाया है लेकिन, असली इम्तिहान विधायकों का ही है। पार्टी प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई है। हाईकमान और मुख्यमंत्री का इस बाबत साफ संदेश है और आनंद भी पार्टी विधायकों से जुट जाने का आह्वान कर चुके हैं। आनंद शर्मा केंद्र की राजनीति में कांग्रेस का कद्दावर चेहरा हैं। कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कामकाज और पार्टी से मिली अहम जिम्मेदारियों को वह संभाल चुके हैं। लेकिन  प्रदेश की सियासत में उनका ज्यादा दखल नहीं रहा है और सक्रियता भी ज्यादातर शिमला क्षेत्र में ही रही है।

विज्ञापन


इसलिए कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेसी विधायकों की चुनावी भूमिका निर्णायक होगी। इन विधायकों पर 2022 का प्रदर्शन दोहराने का बड़ा दबाव है। दअसल, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में सीटिंग एमएलए के संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस का वर्दहस्त है। यहां से कांगड़ा में कांग्रेस के नौ तो चंबा में दो विधायक हैं। भाजपा के कांगड़ा में तीन और चंबा में दो विधायक हैं। धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक रहे सुधीर शर्मा अब भाजपाई हो गए हैं लेकिन, उपचुनाव होने के कारण फिलहाल, यह सीट खाली है। इसी गणित को समझते हुए आनंद शर्मा ने बतौर प्रत्याशी उनके नाम की घोषणा होने से पहले वन-टू-वन पार्टी के सभी विधायकों से दूरभाष पर संपर्क साधकर फीडबैक लिया था। 

विज्ञापन

यह चुनाव मेरा नहीं, आपका
सूत्रों के अनुसार धर्मशाला प्रवास के दौरान आनंद शर्मा ने लगातार तीन दिन पार्टी विधायकों को यही संदेश देने की कोशिश कि यह चुनाव मेरा नहीं, आपका ही है। आपको ही लड़ना है। केंद्र स्तर पर विभिन्न मंत्रालयों व संसद में रहते हुए हिमाचल हिमाचल के विकास व हितों के मुद्दे पर अपने योगदान की जानकारी भी दी। केंद्र की सियासत पर अपनी पकड़ और विजन को समझाते हुए आह्वान किया कि लोगों को दोनों प्रत्याशियों के फर्क को समझाएं और विश्वास जगाएं कि कांगड़ा-चंबा के विकास व हितों के मुद्दों पर कौन केंद्र में आवाज उठाने में सक्षम है।
 

धर्मशाला में खींचा रणनीति का खाका
घोषणा हो जाने के बाद तीन अप्रैल को वह कांगड़ा पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले पार्टी विधायकों व पदाधिकारियों से मुलाकात और मंथन का दौर शुरू किया। अगले दो दिन उनका धर्मशाला में ही डेरा रहा और कांगड़ा से लेकर चंबा के विधायकों के अलावा पार्टी नेताओं से लगातार मेल-मुलाकात को गति देकर गहन मंथन के साथ चुनावी रणनीति का खाका खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed