{"_id":"6624f0ce266e276a780e16ea","slug":"lok-sabha-elections-2024-bsp-fields-candidates-on-all-four-seats-in-himachal-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल में बसपा ने चारों लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल में बसपा ने चारों लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
Sun, 21 Apr 2024 04:26 PM IST
अंकेश डोगरा
पीटीआई, शिमला
पीटीआई, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:26 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा की चारों सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य बसपा प्रमुख नारायण आजाद ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा और कांग्रेस दोनों के 'अनुसूचित जाति विरोधी रुख' को उजागर करेगी और गरीबों और अनुसूचित जाति और जनजातियों को न्याय दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
इन्हें मिला टिकट
राज्य बसपा प्रमुख नारायण आजाद ने कहा कि शिमला से अनिल कुमार (रिजर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे, हेम राज हमीरपुर सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि प्रकाश चंद भारद्वाज और रेखा रानी क्रमशः मंडी और कांगड़ा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में ऊना में पार्टी की एक बैठक हुई थी जहां उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई और मंजूरी के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा गया।
विज्ञापन