फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election: There may be churning on Congress tickets today and tomorrow in New Delhi

Lok Sabha Election: सीएम सुक्खू ने संभावित प्रत्याशियों पर की चर्चा, प्रतिभा सिंह भी पहुंचीं दिल्ली

Mon, 18 Mar 2024 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गईं। मंगलवार को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह शामिल होंगे। इस बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: There may be churning on Congress tickets today and tomorrow in New Delhi
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से सोमवार को मुंबई से दिल्ली लौटकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के संभावित प्रत्याशियों को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी सोमवार शाम को दिल्ली पहुंच गईं। मंगलवार को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह शामिल होंगे। इस बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हो सकती है। बुधवार को भी मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के दिल्ली में ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने लोकसभा के चार और विधानसभा उपचुनाव के छह संभावित प्रत्याशियों को लेकर कई नेताओं के साथ दिल्ली में राय मशवरा किया।
विज्ञापन


कांग्रेस से बागी हुए अयोग्य छह विधायकों को लेकर भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। मंगलवार को प्रतिभा सिंह के साथ मुख्यमंत्री प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर हाईकमान से मिल सकते हैं। मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना भी संभावित है। इस बैठक में हिमाचल कांग्रेस कमेटी की ओर से शार्टलिस्ट किए गए संभावित प्रत्याशियों को लेकर बात हो सकती है। प्रदेश में होने जा रहे चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी तय होने में अभी कुछ और समय लगने के आसार है। प्रदेश में चुनाव आखिरी चरण में होने हैं। सात मई को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों को तय करने में अभी कोई भी जल्दबाजी नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed