{"_id":"5ce1827ebdec22073a5fd51c","slug":"lok-sabha-election-result-2019-himachal-congress-and-bjp-reaction-over-exit-poll-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष राठौर बोले, लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पूर्व नियोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष राठौर बोले, लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पूर्व नियोजित
Sun, 19 May 2019 10:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने लोकसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाने पर कहा कि ये आंकड़े पूर्व नियोजित हैं। चुनाव के नतीजे इसके उलट आएंगे। मोदी सरकार ने जो घोषणाएं की थीं, उनको पूरा नहीं किया गया। 23 मई के नतीजों के बाद कांग्रेस चारों सीटों पर जीतेगी।
विज्ञापन
भाजपा 300 पार सीटें लेगी : चंद्रमोहन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर का कहना है कि भाजपा 300 के पार सीटें लेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी चारों की चार सीटें भाजपा के पक्ष में आएंगी। एग्जिट पोल पर उन्होंने कहा कि ये अलग-अलग तरह से हैं। मगर देश भर में मोदी से बड़ा कोई मुद्दा नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए देश को मोदी की जरूरत है। मोदी का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन