{"_id":"664f3c7f3a26128fcb055988","slug":"lok-sabha-election-five-battalions-of-itbp-reached-himachal-18000-police-personnel-and-10000-home-guards-wil-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: आईटीबीपी की पांच बटालियन पहुंची हिमाचल, 18000 पुलिस कर्मचारी भी रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: आईटीबीपी की पांच बटालियन पहुंची हिमाचल, 18000 पुलिस कर्मचारी भी रहेंगे तैनात
Fri, 24 May 2024 08:37 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 May 2024 08:37 AM IST
सार
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आईटीबीपी की पांच बटालियन पहुंच गई हैं। बाहरी राज्यों से सीआरपीएफ के जवान 25 मई से आना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आईटीबीपी की पांच बटालियन पहुंच गई हैं। बाहरी राज्यों से सीआरपीएफ के जवान 25 मई से आना शुरू हो जाएंगे। इन जवानों की तैनाती दूसरे राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं, कंट्रोल रूम और मतगणना केंद्रों में होगी। इसके अलावा 18000 पुलिस कर्मचारी और 10 हजार होमगार्ड भी सुरक्षा में तैनात होंगे। प्रदेश में केंद्रीय बलों की 63 कंपनियां सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगी। 25 मई को छठे चरण का मतदान हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद सातवें चरण में सुरक्षा बल हिमाचल आएंगे। राज्य चुनाव विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बाहरी राज्यों के साथ लगती हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैयार कर दिया है। प्रदेश में शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। हिमाचल में आने जाने वालों पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा से सटे हिमाचल के बॉर्डर एरिया और बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन, सिरमौर और सीमांत क्षेत्रों में नाकों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। बिलासपुर-पंजाब सीमा पर मजारी में भी पुलिस मुस्तैद है। नाकों पर हथियारबंद जवान तैनात हैं। हरियाणा और उत्तराखंड से सटी सीमाओं भी पुलिस के जवान नजर रखे हुए हैं। बद्दी में पंजाब के रोपड़ को जोड़ने वाली सड़क पर ढेरोंवाला बैरियर, पंजाब के कीरतपुर साहिब की ओर जाने वाली सीमा समेत भरतगढ़ में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन