{"_id":"5ca221fdbdec2214216cd37d","slug":"lok-sabha-election-document-is-necessary-for-case-of-more-than-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: 50 हजार से ज्यादा नकदी पर दस्तावेज जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: 50 हजार से ज्यादा नकदी पर दस्तावेज जरूरी
Mon, 01 Apr 2019 09:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Apr 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के दौरान वित्तीय लेनदेन करते समय जरूरी दस्तावेज साथ रखने जरूरी हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आम आदमी यदि 50 हजार से ज्यादा की नकदी साथ लेकर यात्रा कर रहा है तो वह अपने साथ उन रुपयों को रखने के संबंध में जरूरी दस्तावेज साथ रखे।
विज्ञापन
ऐसा न करने की स्थिति में चुनावों के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वायड की जांच में अगर दस्तावेज पेश न किए गए तो उन रुपयों को सीज किया जा सकता है। हालांकि, इससे कम राशि होने पर पूछताछ नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, आयोग दस मार्च से लेकर 27 मई तक एक लाख रुपये से ज्यादा के हर लेनदेन पर भी नजर रखेगा। निगरानी के लिए बैंकों व आयकर अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों की भी टीमें गठित की गई हैं जो इस तरह के लेनदेन पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रत्याशियों के लिए पहले ही आयोग ने 70 लाख रुपये की चुनावी खर्च की सीमा तय कर रखी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी वित्तीय अनियमितता की शिकायत करने के लिए सी विजिल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही 1950 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।