फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election: BJP candidate Kangana Ranaut property mandi himachal

Himachal: 12वीं पास हैं कंगना, 6 किलो सोना और 60 किलो चांदी की मालकिन, जानें अन्य प्रत्याशियों की संपत्ति

Wed, 15 May 2024 10:46 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 May 2024 10:46 AM IST
सार

हॉट सीट बनी मंडी से अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत आभूषणों और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं।

विज्ञापन
lok sabha election: BJP candidate Kangana Ranaut property mandi himachal
भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत ने दाखिल किया नामांकन। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सबसे हॉट सीट बनी मंडी से अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर रहीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत आभूषणों और लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं। उनके पास करीब 5 करोड़ रुपये के 6.70 किलो सोने के आभूषण, 60 किलो चांदी और 3 करोड़ रुपये के 14 कैरेट के हीरे के गहने हैं। 37 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी कंगना के पास कुल 91.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 62.92 करोड़ अचल और 28.73 करोड़ की चल संपत्ति है। उनके ऊपर 17.38 करोड़ रुपये का ऋण भी है। मंगलवार को मंडी सीट से नामांकन भरने के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे हल्फनामे में उन्होंने संपत्ति की जानकारी साझा की है। कंगना ने चंडीगढ़ के डीएवी मॉडल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। कंगना पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तीन मामलों सहित कुल आठ केस दर्ज हैं। एक मामले में उनके खिलाफ आरोप भी तय किए गए हैं। मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य के बाद भाजपा प्रत्याशी कंगना दूसरी अमीर प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

3.91 करोड़ की मर्सिडीज 
फिल्मी दुनिया के बाद राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही कंगना रणौत लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 4एम सीरिज गाड़ी है। कंगना ने यह गाड़ी अपनी कंपनी मणिकर्णिका फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ले रखी है। वहीं, उनके पास 98 लाख की बीएमडब्ल्यू 730 एलडी और 58 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी गाड़ी भी है। कंगना के नाम पर 53 हजार रुपये का एक स्कूटर भी है।

आठ बैंकों में खाते, मनाली, पंजाब और मुंबई में भी प्रॉपर्टी
कंगना ने 50 अलग-अलग एलआईसी करवा रखी है। कंगना के पास दो लाख रुपये की नकदी है। कंगना के 8 बैंक खाते हैं। इनमें से 7 मुंबई के बैंकों में हैं, जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं। हिमाचल में सिर्फ एक बैंक खाता मंडी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। उसमें 7,000 रुपये हैं। मनाली के अलावा पंजाब के जीरकपुर और मुंबई में व्यावसायिक और रिहायशी संपत्ति, बीते पांच सालों में करीब 50 करोड़ रुपये आय अर्जित की है। कंगना रणौत मंडी जिले के भांबला की रहने वाली हैं। वर्ष 2021-22 में उन्होंने 12.30 करोड़ रुपये रिटर्न भरी थी। जबकि 2022-23 में भरी रिटर्न में आय 4.12 करोड़ रुपये दर्शाई है।
 

विज्ञापन

14 महीने में सुधीर शर्मा की संपत्ति डेढ़ करोड़ रुपये बढ़ी 
धर्मशाला। भाजपा के चुनाव चिह्न पर धर्मशाला से चुनाव लड़ रहे सुधीर शर्मा की 14 माह में ही संपत्ति डेढ़ करोड़ रुपये अधिक हो गई। 2022 में कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लड़ने वाले सुधीर शर्मा ने शपथ पत्र में साढ़े आठ करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था। इस बार संपत्ति 10.30 करोड़ दर्शाई गई हैै। इसमें 67.32,लाख की चल और 9.33 करोड़ की अचल संपत्ति है। सुधीर के पास 49 हजार कैश है। 193 ग्राम सोना, 1.80 लाख की पिस्टल, 20 हजार की गन है। सुधीर की पत्नी के पास 45 हजार कैश, 1098 ग्राम सोना, दो किलो चांदी, 5.32 लाख के डायमंड आभूषण हैं। उनकी चल संपत्ति 2.54 करोड़ है। सुधीर पर 40.77 लाख का लोन है। 

75 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी
 नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। 51 वर्षीय जग्गी ने मैकेनिकल इंजीनियर में डिप्लोमा किया हुआ है। उन पर चार मामले दर्ज हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 75.04 लाख की चल-अचल संपत्ति है। जग्गी के पास 10 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 10 हजार कैश और 180 ग्राम गोल्ड है। जग्गी पर 42.22 लाख का लोन है। 

7.90 करोड़ की संपत्ति गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के पास 
 गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के पास 75,000 रुपये कैश है।  चल-अचल और कमर्शियल संपत्ति 7.90 करोड़ की है। नामांकन पत्र के दौरान सौंपे गए हल्फनामे में इसका खुलासा हुआ। 44.95 लाख की देनदारियां हैं। चैतन्य के पास आभूषण नहीं है। 15.98 की एक एंबुलेंस उनके नाम पर है। आईसीआईसीआई, यूको, एचडीएफसी बैंक में भी जमा पूंजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed