फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lok Sabha Election 2024: Voting message given from world's highest post office Hikkim

लोकसभा चुनाव 2024: विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम से दिया मतदान का संदेश, जागरुकता रैली भी निकाली

Sat, 04 May 2024 11:17 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 May 2024 11:17 AM IST
सार

हिक्किम डाकघर के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली। हिक्किम के लोग अपने परंपरागत परिधानों में रैली में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Voting message given from world's highest post office Hikkim
विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम से दिया मतदान का संदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक विभाग ने विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम से 'लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेवारी' का संदेश देश को दिया है। डाक विभाग हिमाचल परिमंडल के रामपुर मंडल की ओर से यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिक्किम डाकघर के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली। हिक्किम के लोग अपने परंपरागत परिधानों में रैली में शामिल हुए। 

विज्ञापन

लोगों को आकर्षित करने के लिए डाकघर के बाहर सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया था ताकि लोग अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकें।

भारत निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन विभाग ने आयोजन की तस्वीरें और वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश के निदेशक बिशन सिंह ने बताया कि डाक विभाग और भारत निर्वाचन आयोग ने विश्व के सबसे ऊंचे डाकघर हिक्किम में मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। डाक विभाग का प्रयास है कि देश में अधिक से अधिक लोग मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के काजा उपडाकघर के तहत हिक्किम शाखा डाकघर दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर है, जो रामपुर डाक मंडल के डाक अधिकार क्षेत्र में आता है। लाहौल स्पीति जिले के हिक्किम गांव में 4440 मीटर (14,567 फीट) की ऊंचाई पर स्थित लैटर बॉक्स आकार का डाकघर देश और दुनिया में प्रसिद्ध है। हर साल दुनिया भर से बड़ी संख्या में सैलानी हिक्किम शाखा डाकघर पहुंच कर अपने पत्र और पोस्ट कार्ड दोस्तों, रिश्तेदारों को पोस्ट करते हैं। यहां से पत्र,पोस्ट कार्ड डाक से भेजने में गर्व महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed