फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lok sabha election 2024: cm yogi adityanath himachal kullu visit rally update today

Himachal: हिमाचल में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- देश संविधान से चलेगा, शरिया कानून से नहीं

Thu, 30 May 2024 05:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 05:54 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व हमीरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
lok sabha election 2024:  cm yogi adityanath himachal kullu visit rally update today
कुल्लू में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व हमीरपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर  जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि एक तरफ भाजपा है, सुरक्षा, सम्मान, विकास व गरीब कल्याण है, विरासत व विकास का उच्च संगम मोदी के नेतृत्व में देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन जो भानुमति का पिटारा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणापत्र लगता है। भारत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा, किसी शरिया कानून से भारत नहीं चलेगा। कांग्रेस की मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। आज उत्तरप्रदेश में कोई माफिया नहीं बचा। हर ओर खुशहाली है।  योगी ने कहा कि कांग्रेस संपत्ति का सर्वे करवाने की बात कह रही है। ये पैतृक संपत्ति पर विरासत टैक्स लगाएंगे और आपकी आधी संपत्ति ले लेंगे। इस संपित्त को किसी पाकिस्तानी, रोहिंग्या को दे देंगे। कहा कि औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस में घुस गई है। औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर शासक था। कोई शरीफ मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता।लेकिन स्वतंत्र भारत में किसी औरंगजेब को नहीं  बख्शना है। यूपी में ऐसे लोगों पर सख्ती की जा रही है। यूपी में अब कोई माफिया नहीं। कांग्रेस अपने रास्ते से भटक चुकी है। 

विज्ञापन


राम भक्त के लिए भारत का हित सर्वोपरि: योगी
 बिजली महादेव और माता हिडिंबा के जयकारे से संबोधन की शुरुआत करते हुए  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिमाचल देवभूमि और वीरभूमि है। योगी ने कहा कि कंगना ने उद्धव ठाकरे की सरकार को पानी पिलाया। कंगना में मीरा की भक्ति है, रानी पद्मावती जैसा तेज़ है और रानी लक्ष्मी बाई जैसा शौर्य है। योगी ने कहा कि अब पूरा चुनाव रामद्रोही व राम भक्तों के बीच सिमट गया है। रामद्रोही वही, जो आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करते हैं, भारत के अस्तित्व व अस्मिता पर सवाल खड़े करते हैं, जिन्होंने भारत के विकास को बाधित किया और गरीबों के हितों पर डकैती डाली, भारत को हर स्तर पर अपमानित करने का काम किया। राम भक्त वही, जिसके लिए भारत का हित सर्वोपरि है, जो भारत को पहचानता है। 
विज्ञापन


देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं
कहा कि मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को देखा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। हिमाचल का नौजवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तो जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में बम ब्लास्ट होते थे। लेकिन अब कोई घटना नहीं है। अब नया भारत है। नया भारत छेड़ता नहीं है और अगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं है। एक तरफ भारत में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है, दूसरी तरफ पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी भूख से मर रही है। स्वास्थ्य के लिए पांच लाख मिल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां सब घरों में गैस सिलिंडर की सुविधा है। इस दाैरान मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणाैत, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल में विकास को रोकने का किया काम: सीएम योगी 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रधानमंत्री के नव रतन में शामिल हैं।  उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार संसदीय क्षेत्र की जनता अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जीतकर केंद्र में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने में अपना योगदान देगी । सीएम योगी ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल में विकास को रोकने का काम किया है और अब प्रदेश की जनता भी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बैठी है।  मुख्यमंत्री का सभा स्थल पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा जिला भाजपा की ओर से स्वागत किया गया।  इस अवसर पर पूर्व मंत्री व विधायक विक्रम ठाकुर विधायक त्रिलोक जम्वाल विधायक आशीष शर्मा भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, पूर्व विधायक अनिल धीमान व जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed