फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019:Women in Himachal Pradesh ahead of men in voting

हिमाचल में महिलाएं रहीं मतदान में पुरुषों से आगे

Tue, 21 May 2019 12:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019:Women in Himachal Pradesh ahead of men in voting
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में मतदान करने में हिमाचल की महिलाएं पुरुषों से ज्यादा जागरूक हैं। ओवरऑल 50.95 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले। हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र की बात करें तो महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं।

विज्ञापन


उधर, मतदान प्रतिशत 71 से बढ़कर 72.25 प्रतिशत हो गया है। रविवार देर रात तक मतदान के आंकड़े को संकलित करने के बाद प्रदेश मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने नया आंकड़ा जारी किया है। हिमाचल का 1977 से अब तक का यह सर्वाधिक मतदान प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन


मतदान प्रतिशत में 0.75 से लेकर 1.25 प्रतिशत तक की और वृद्धि हो सकती है। अभी 66,647 सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट भी जोड़े जाएंगे। इस बार कुल 3801793 मतदाताओं में महिला की संख्या 19, 37,392 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों की संख्या 18,64,386 रही। महिला मतदाताओं की संख्या में 73 हजार का अंतर दर्ज किया गया। हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या में आठ फीसदी तक का अंतर देखने को मिला। इस बार 15 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के चलते जागरूकता बढ़ी है। सोमवार तक विभिन्न जिला निर्वाचन अधिकारियों तक कुल 23990 पोस्टल बैलेट पहुंच चुके हैं और अभी 22 मई तक पोस्टल बैलेट रिसीव किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed