{"_id":"5ce185dcbdec2206fe06139b","slug":"lok-sabha-election-2019-wine-shop-seal-in-shahlatai-on-violation-of-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर शाहतलाई में वाइन शॉप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर शाहतलाई में वाइन शॉप सील
Sun, 19 May 2019 10:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 May 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई बड़सर रोड पर स्थित फ्रूट वाइन शॉप को आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से रविवार सुबह सील कर दिया गया। उक्त कार्रवाई आबकारी एवं कराधान विभाग ने चुनाव आयोग की शिकायत पर की।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर तीन दिन शराब और वाइन की दुकानों को बंद रखने के आदेश हुए थे लेकिन शनिवार को तलाई में वाइन शॉप खुली होने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर चुनाव आयोग की ओर से उक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है लोकसभा चुनावों के चलते 3 दिन के लिए फ्रूट वाइन शॉप और शराब ठेके मतदान वाले दिन तक बंद रखने के चुनाव आयोग द्वारा आदेश जारी हुए थे लेकिन शनिवार को एक वीडियो फ्रूट वाइन शॉप के खुले होने का वायरल हो गया जिसकी शिकायत चुनाव अयोग के पास पहुंची।
विज्ञापन
शिकायत के चलते आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम घुमारवीं निरीक्षक की अध्यक्षता में रविवार सुबह 8 बजे शाहतलाई पहुंची। टीम ने फ्रूट वाइन शॉप को सील कर दिया। हालांकि सुबह फ्रूट वाइन शॉप पूरी तरह से बंद थी और शॉप मालिक योगराज को घर पर से बुलाया गया।
मौके पर निरीक्षक ने चुनाव अयोग से शिकायत के आधार पर फ्रूट वाइन शॉप को सील कर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। उधर, जब दुकान मालिक योगराज से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि पिछले कल अपना निजी सामान निकालने के लिए दुकान का शटर खोला था
लेकिन उसका किसी ने वीडियो बनाकर चुनाव अयोग को भेज दिया। जबकि उसने चुनाव आयोग द्वारा मिले दिशा-निर्देश अनुसार अपनी शॉप को पिछले 3 दिनों से बंद रख आचार संहिता के नियमों की पूरी तरह पालना की है। कहा कि यह साजिश के तहत किसी ने जानबूझकर किया है।