{"_id":"5cc9ae34bdec22070b2721c3","slug":"lok-sabha-election-2019-web-casting-on-772-polling-stations-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: हिमाचल के 772 मतदान केंद्रों की होगी वेब कास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: हिमाचल के 772 मतदान केंद्रों की होगी वेब कास्टिंग
Thu, 02 May 2019 11:20 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 May 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
मतदान (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 19 मई को मतदान के दिन कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सूबे के 772 संवेदनशील मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने कुल 7,723 पोलिंग स्टेशनों में से इन 10 फीसदी मतदान केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इन स्टेशनों के भीतर हर गतिविधि पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी। चुनाव आयोग का मानना है कि प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों चंबा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के बॉर्डर एरिया में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
मतदान के दिन कोई झगड़ा न हो या कोई नेता किसी मतदाता को अपनी पार्टी के लिए मतदान के लिए जबरन प्रेरित न करे, इस पर आयोग नजर रखेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय इसकी मॉनीटरिंग करेगा।
विज्ञापन
इसके बाद निर्वाचन अधिकारी इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेंगे। अगर शरारती तत्व हुड़दंग मचाते हैं तो आयोग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह व्यवस्था की गई थी।