फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: virbhadra singh statement at chamba in congress rally

देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस की देन, धर्म के नाम पर बांटती है भाजपा: वीरभद्र

Sat, 27 Apr 2019 06:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरमौर(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: virbhadra singh statement at chamba in congress rally
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश व प्रदेश में जब भी कांग्रेस की सरकारें आई हैं, विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की राजनीति करती है।

विज्ञापन


शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर भरमौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का भरमौर हेलीपैड में कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद आयोजित चुनावी रैली में कांग्रेस पार्टी के दिग्गजों ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि इस बार के चुनाव दो विचारधाराओं के बीच लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विचारधारा सबको साथ लेकर सबका विकास और दूसरी विचारधारा आपस में बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से धोखा किया है। रोजगार देने के नाम पर युवाओं को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि सभी के खातों में 15 लाख की राशि देना आदि जुमलेबाजी में शामिल रहा।

अब देश की जनता मोदी सरकार को बाहर करने वाली है। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं डलहौजी हलके की विधायक आशा कुमारी ने कहा कि ऐसा सांसद चुनकर क्या फायदा जो जनता के बीच में न आए।

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने कहा कि भाजपा का सांसद चुन कर दिल्ली भेजने का कोई फायदा नहीं हुआ। सांसद रहते उन्होंने पांच साल में एक सवाल तक नहीं उठाया। वे महज घोषणाएं ही करते रहे।

जमीनी स्तर पर कोई कार्य नजर नहीं आ रहा है। पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि भरमौर विस क्षेत्र में  सड़क, पुल, स्कूल, स्वास्थ्य आदि जितने भी कार्य हुए, ये सब कांग्रेस की देन हैं।

भरमौरी ने कहा कि भाजपा शासन के अब तक के कार्यकाल में विकास कार्य ठप ही हुए हैं। विधायक तबादलों पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद कई सड़कें बंद हैं। लेकिन विधायक का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

उन्होंने मंच से विधायक को अनपढ़ तक कह डाला। इस मौके पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज नैयर, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित भरमौरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed