फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: theog ground is unfit for rally of leaders with Jade Plus security

जेड प्लस सुरक्षा वाले नेताओं की रैली के लिए ठियोग ग्राउंड अनफिट

Tue, 14 May 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: theog ground is unfit for rally of leaders with Jade Plus security

जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेताओं की रैलियों के लिए ठियोग ग्राउंड अनफिट हो गया है। वीवीआईपी रैलियों के लिए ठियोग का पोटैटो ग्राउंड लोकसभा चुनाव की रैलियों के लिए बौना साबित हुआ है। वीवीआईपी की रैली के लिए तैयार मंच से 25 मीटर का घेरा छोड़ना जरूरी है।

विज्ञापन


एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के लिए पोटेटो ग्राउंड भी छोटा पड़ रहा है। सूत्रों से मालूम हुआ है कि ठियोग का पोटेट ग्राउंड वीवीआईपी नेताओं की चुनावी रैलियों के लिए एसपीजी की कसौटी में खरा नहीं उतरा है।
विज्ञापन


एसपीजी के अधिकारियों की टीम ने जब पोटेटो ग्राउंड का जायजा लिया तो पाया गया कि यहां पर मजबूत सुरक्षा घेरा बनाना संभव नहीं है। बताते हैं कि सुरक्षा घेरा मजबूत बनाने के लिए पहले मंच के सामने 25 मीटर की दूरी में डी आकार का सुरक्षा कवच तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना बड़ा सुरक्षा घेरा बनाने के बाद पोटैटो ग्राउंड में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए उपयुक्त जगह नहीं बन पाई। इसी तरह उक्त ग्राउंड के आसपास कड़ा सुरक्षा घेरा बनाकर रखना भी काफी कठिन था। यही कारण है कि प्रियंका की ठियोग रैली को भी एसपीजी अधिकारियों ने हरी झंडी देने से मना कर दिया। 


प्रियंका की ठियोग रैली रद्द होने से एक बात तो साफ हो गई है कि भविष्य में यहां वीवीआईपी की रैलियां कराना संभव नहीं रहेगा। क्योंकि यह मैदान सुरक्षा प्रबंधों के लिए उपयुक्त नहीं है और यहां पर कड़ा सुरक्षा घेरा बनाकर रखना काफी कठिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed