{"_id":"5cdd53b3bdec2207863ab240","slug":"lok-sabha-election-2019-suresh-chandel-statement-over-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने गोद लिए गांवों में धेले का काम नहीं कर पाए सांसद: चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने गोद लिए गांवों में धेले का काम नहीं कर पाए सांसद: चंदेल
Thu, 16 May 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की प्रचार कमेटी के सहसंयोजक एवं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं और अपनों की अनदेखी का परिणाम भुगतना होगा। सांसद की ओर से गोद लिए गांव अभी तक गोद से नहीं उतर पाए हैं।
विज्ञापन
चंदेल ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही हैं। सांसद अपने क्षेत्रों में विकास को लेकर कोई बात नहीं कर रहे। मोदी की पीठ पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने ऊना के देहलां, हमीरपुर के अणु और बिलासपुर जिले के कोठी गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन
इन गांवों के विकास के लिए बड़ी-बड़ी बातें और दावे करने वाले सांसद अपने कार्यकाल में एक धेले का काम तक नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए जनविरोधी निर्णयों के कारण बाबा रामदेव जैसे लोगों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी को खून पसीने से सींचने वाले वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया गया। जीएसटी और नोटबंदी ने हालात बद से बदतर कर दिए। महंगाई की मार से निजात दिलाने के लिए किए गए दावे और वायदे हवा हवाई साबित हुए।
राफेल डील पर दुनिया भर में किरकिरी हुई है। चंदेल ने कहा कि सांसद पांच साल में अपनी एक भी उपलब्धि बताएं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल पर राजनीति करते रहे। तीन बार सांसद रहने पर भी आखिरकार रेल बिलासपुर क्यों नहीं पहुंच पाई।