फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 Smart uniform to students in himachal govt schools

लोकसभा चुनाव के बाद ही स्कूलों में बंटेगी स्मार्ट वर्दी

Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 Smart uniform to students in himachal govt schools
फाइल फोटो

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.30 लाख विद्यार्थियों को लोकसभा चुनाव के बाद स्मार्ट स्कूल वर्दी मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय 25 मई के बाद वर्दी बांटना शुरू करेगा। निदेशक रोहित जमवाल ने बताया कि टेंडर प्राप्त करने वाली कंपनी 20 मई के बाद वर्दी की सप्लाई देना शुरू करेगी। ऐसे में चुनाव आचार संहिता हटते ही वर्दी के आवंटन का काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आठ मार्च को खाद्य आपूर्ति निगम ने चयनित कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी किया था। साल 2018-19 के लिए 57.90 करोड़ से स्मार्ट वर्दी की खरीद की गई है। पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट दिए जाएंगे। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई का पैसा अलग से दिया जाएगा जबकि जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को सिलाई का पैसा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्दी की सिलाई के लिए विद्यार्थियों को प्रति सेट 100 रुपये दिए जाएंगे। दिसंबर 2018 में रद्द किए गए टेंडर के मुकाबले नए टेंडर में 1.76 फीसदी कम दाम तय हुआ है। दूसरी बार आमंत्रित किए गए टेंडरों में आठ कंपनियों ने भाग लिया। इसमें मैसर्ज मफतलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed