{"_id":"5ce6bdf2bdec220773766a47","slug":"lok-sabha-election-2019-result-32547-people-pressed-nota-button-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की चारों सीटों पर इतने हजार लोगों ने दबाया नोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की चारों सीटों पर इतने हजार लोगों ने दबाया नोटा
Thu, 23 May 2019 09:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 May 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 32547 मतदाताओं में इस बार नोटा का बटन दबाया। इन मतदाताओं में 45 में से कोई भी पसंद नहीं आया। मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 17 प्रत्याशी हैं, लेकिन 5182 मतदाताओं की पसंद नोटा बना। सबसे ज्यादा नोटा कांगड़ा में 11,195 लोगों ने चुना। दूसरे नंबर पर शिमला में 8305 और हमीरपुर में 7865 ने नोटा को चुना।
विज्ञापन
देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड लहर के बीच भाजपा ने हिमाचल में जीत के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। जनता ने एक बार फिर छप्पर फाड़ वोट डालते हुए हिमाचल में लोकसभा की चार की चार सीटें पीएम मोदी की झोली में डाल दी है। रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप किया है।
विज्ञापन