{"_id":"5cae2002bdec22140b20ad4a","slug":"lok-sabha-election-2019-ramlal-thakur-meets-virbhadra-and-rathore-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलाल ठाकुर ने शिमला में वीरभद्र और राठौर से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलाल ठाकुर ने शिमला में वीरभद्र और राठौर से की मुलाकात
Thu, 11 Apr 2019 12:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
लोकसभा चुनाव में हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने बुधवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि विधायक रामलाल ने बुधवार की शाम 6:30 बजे प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में मुलाकात की।
विज्ञापन
दोनों नेताओं के बीच करीब पौने घंटे तक लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ है।लोकसभा चुनाव प्रचार में पार्टी प्रचार का कार्यक्रम तुरंत तैयार करके भेजने की बात कही गई। प्रदेशाध्यक्ष राठौर से उन्होंने चुनावी रैलियों में मौजूद रहने की गुजारिश भी की है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की मुलाकात करने के बाद रामलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी आवास हॉली लॉज में भेंट की। सूत्रों से मालूम हुआ है कि करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रचार की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। रामलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा चुनावी रैलियां कराने की बात कही है।