फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: priyanka gandhi vadra sundernager rally live updates

खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा का सुंदरनगर दौरा रद्द

Tue, 14 May 2019 05:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: priyanka gandhi vadra sundernager rally live updates
फाइल फोटो

हिमाचल में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान को बड़ा झटका लगा है। पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से ठियोग रैली और रोड शो रद्द हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद अब लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सबसे हॉट सीट मंडी में भी मंगलवार को होने वाली प्रियंका की रैली ऐन मौके पर खराब मौसम के कारण रद्द करनी पड़ी। जवाहर पार्क में आयोजित इस रैली को कांग्रेस ने न्याय रैली का नाम दिया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह संसदीय क्षेत्र में प्रियंका को कांग्रेस के प्रचार के लिए सुबह 11 बजे आना था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका चार्टर प्लेन गगल हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सका। प्लेन को चंडीगढ़ से क्लीयरेंस नहीं मिल सकी और उन्हें वहीं से लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में मायूसी छा गई और समर्थक निराश लौट गए

lok sabha election 2019: priyanka gandhi vadra sundernager rally live updates

प्रियंका ने चार्टर प्लेन में गगल एयरपोर्ट तक आना था। यहां से हेलीकॉप्टर से सुंदरनगर पहुंचना था। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंडित सुखराम, आनंद शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर आदि नेता जब मंच पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए मतदान की अपील कर रहे थे, इसी बीच अंत में चुनाव प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रियंका के दौरे के रद्द होने की सूचना मंच से दी।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण प्रियंका को चंडीगढ़ से दिल्ली लौटना पड़ा। वह चार्टर प्लेन में दिल्ली तक पहुंचीं, लेकिन दिल्ली से आगे गगल ऐयरपोर्ट के लिए खराब मौसम की वजह से उड़ान की मंजूरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जल्द प्रियंका हिमाचल आएंगी और लोगों से मिलेंगी। इतना सुनने पर पंडाल में मायूसी छा गई और समर्थक निराश लौट गए। 

अहम थीं प्रियंका की रैलियां

lok sabha election 2019: priyanka gandhi vadra sundernager rally live updates

प्रचार थमने को तीन दिन शेष हैं। हिमाचल में भाजपा का स्टार प्रचार जोरों पर है, लेकिन कांग्रेस का स्टार प्रचार शेड्यूल से नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी और सोलन में वोटरों की नब्ज टटोल चुके हैं।

अमित शाह भी चंबा, बिलासपुर और सिरमौर में जनसभाएं कर चुके, लेकिन कांग्रेस की राहुल गांधी की ऊना जनसभा के बाद कोई बड़ी जनसभा नहीं हुई।

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर खूब हल्ला बोला था। लिहाजा कांग्रेस के लिए सुंदरनगर और ठियोग रैली अहम मानी जा रही थी, जो नहीं हो पाई। 

फोन पर भी संबोधन नहीं
प्रियंका की रैली रद्द होने के बाद समर्थक फोन पर भाषण का इंतजार करते रहे। मुख्य वक्ता बोल चुके थे, लेकिन लोगों को अभी भी प्रियंका के संबोधन का इंतजार था। लोगों को लगा कि प्रियंका फोन पर मंडीवासियों को संबोधित करेंगी, लेकिन फोन पर भी उनका संबोधन नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed