{"_id":"5cdeb871bdec22078775b9fb","slug":"lok-sabha-election-2019-prem-kumar-dhumal-statement-over-ramlal-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले-भाजपा के सवालों का जवाब दें रामलाल ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले-भाजपा के सवालों का जवाब दें रामलाल ठाकुर
Fri, 17 May 2019 10:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर से कुछ सवाल पूछे थे, लेकिन उसका जवाब वह आज तक नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि शनिवार तक इन सभी सवालों के जवाब दें, जिससे लोगों को भी उनकी वास्तविकता पता लग सके।
विज्ञापन
बिलासपुर में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में धूमल ने कहा कि रामलाल पर उन्हीं की पार्टी के नेता ने भ्रष्टाचार और टैक्स चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने मंत्री रहते हुए बिलासपुर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया, वह भी लोगों को बताएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेना को खुली छूट दी है।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री वचित्र सिंह सहित दो अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन