फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 prem dhumal says pm narendra modi takes strict action against terrorism

पीएम मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा स्टैंड लिया : धूमल

Sat, 04 May 2019 05:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 May 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 prem dhumal says pm narendra modi takes strict action against terrorism
फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा स्टैंड लेकर सारे विश्व को आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का संदेश स्पष्ट तौर पर दे दिया है। इसी कारण मोदी की बात को सारा विश्व महत्व देता है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि हद तो अब हो गई, जब संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद ने मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया, जहां सारा राष्ट्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है और सारा विश्व आतंक पर इसे एक बहुत बड़ी सफलता मान रहा है, वहीं कांग्रेसी मित्र इसकी टाइमिंग पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन


धूमल ने कहा कि सितंबर 2016 में उड़ी की घटना के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया और दुश्मन को उसके घर के अंदर जाकर मारा। सारे देश ने इस कार्रवाई का समर्थन किया, लेकिन कांग्रेस और अन्य कुछ विपक्षी दलों ने राजनीतिक कारणों से निंदा की और अपने सैनिकों की वीरता पर संदेह करते हुए प्रमाण मांगे।
विज्ञापन


कहा कि इसी वर्ष 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बदला लेने की बात कही और सशस्त्र बलों को खुली छूट देते हुए कहा कि समय, स्थान और उचित बदला लेने का तरीका वे स्वयं तय करें। सेना ने वायु सेना के माध्यम से एयर स्ट्राइक करके ऐतिहासिक बदला लिया और देश के दुश्मन आतंकियों को आतंक के अड्डों सहित उनके घर में घुस कर मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed