फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: Police refuses phone tapping of Congress leaders in himachal

कांग्रेसी नेताओं की फोन टैपिंग से पुलिस का इंकार, निर्वाचन कार्यालय को भेजा जवाब

Fri, 10 May 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 May 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Police refuses phone tapping of Congress leaders in himachal

फोन टैपिंग किए जाने के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आरोपों को हिमाचल पुलिस ने नकार दिया है। कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग से मिले नोटिस के जवाब में हिमाचल पुलिस ने जवाब दिया है कि तय नियमों के तहत व सरकार की मंजूरी के बिना किसी भी व्यक्ति के मोबाइल या अन्य फोन की टैपिंग नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


यही नहीं, यह भी साफ किया है कि फोन टैपिंग सिर्फ आपराधिक व राष्ट्र सुरक्षा के जुड़े मामलों में सरकार द्वारा गठित कमेटी से ही मंजूरी लेने के बाद की जाती है। इसके अलावा समय समय पर सरकार भी पुलिस द्वारा कराई जाने वाली फोन टैपिंग की समीक्षा करती रहती है। हिमाचल पुलिस ने यह जवाब सीआईडी से मिली जानकारी के बाद तैयार कर चुनाव आयोग को भेज दिया है।
विज्ञापन


अब चुनाव आयोग इस जवाब के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि प्रदेश सरकार पुलिस व सीआईडी के जरिये पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और अन्य कांग्रेसी नेताओं की फोन टैपिंग कर रही है। यही नहीं, सीआईडी कर्मियों को भी कांग्रेसी नेताओं के पीछे लगाकर इनकी मूवमेंट की निगरानी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed