{"_id":"5cd2b610bdec22076759e3ce","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-and-amit-shah-rally-in-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पीएम मोदी दो और अमित शाह करेंगे तीन रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पीएम मोदी दो और अमित शाह करेंगे तीन रैलियां
Wed, 08 May 2019 05:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा देश में मजबूत स्थिति में है। लोग देश में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
12 मई को बिलासपुर, चंबा और नाहन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रावत ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने 2014 में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा के पास जहां मोदी हैं वहीं, पांच साल में हुए विकास कार्य भी हैं। दुश्मन देश अब भारत की तरफ देखने से पहले 100 बार सोचते हैं।
विज्ञापन
सुखराम और चंदेल के कांग्रेस में जाने से किसी को कोई पर्क नहीं
रावत ने कहा कि पन्ना प्रमुख के माध्यम से भाजपा लोगों के घर-घर तक केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को पहुंचा चुकी है। सीएम के मंडी में अधिक समय देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। पैर में चोट लगने के बाद डॉक्टर की सलाह पर भी उन्होंने आराम नहीं किया।
वह पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। रावत ने कहा कि सुखराम और चंदेल के कांग्रेस में जाने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वह पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। रावत ने कहा कि सुखराम और चंदेल के कांग्रेस में जाने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनके साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।