{"_id":"5cd2f3a8bdec22078b291f60","slug":"lok-sabha-election-2019-mukesh-agnihotri-statement-over-shanta-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांता कुमार को घर बिठाने में सत्ती की भूमिका: मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांता कुमार को घर बिठाने में सत्ती की भूमिका: मुकेश
Wed, 08 May 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विद डिफरेंस होने का अर्थ बता दिया है कि किस प्रकार से अपने बुजुर्ग नेताओं को ठिकाने लगा रही है। वहीं कांग्रेसी अपने सभी नेताओं का आदर व सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
बुधवार को जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति बुजुर्ग नेताओं को ठिकाने लगाने की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शांता कुमार को घर बिठाया गया और प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी जैसे नेताओं के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया है, यह सबके सामने है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश में छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज भी विधायक हैं और प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं।
उनके मार्गदर्शन में पूरी कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए वीरभद्र सिंह माननीय व सम्माननीय हैं, उनका मार्गदर्शन उनकी सलाह हमारे लिए मायने रखती है। उन्होंने कहा कि शांता कुमार का टिकट काट कर उन्हें घर बिठाने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल की भी भूमिका है।