फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019 kuldeep rathore inaugurated congress war room in shimla

सोशल मीडिया पर भाजपा से वॉर को कांग्रेस तैयार, लाइव दिखाई जाएंगी रैलियां

Thu, 11 Apr 2019 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Apr 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 kuldeep rathore inaugurated congress war room in shimla
पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा से सोशल मीडिया पर मुकाबला करने के लिए प्रदेश कांग्रेस तैयार हो गई है। राजधानी शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में वॉर रूम बनाया गया है। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वॉर रूम का पूजा पाठ के बाद शुभारंभ किया। इस दौरान शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


कांग्रेस के स्टेट वॉर रूम से जिला और बूथ स्तर के पदाधिकारी जोड़े गए हैं। स्टेट वॉर रूम तीन शिफ्टों में 24 घंटे काम करेगा। इसमें नौ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिलों में दो-दो और बूथ स्तर पर एक-एक पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वॉर रूम में सात कंप्यूटर सिस्टम और चार एलईडी स्क्रीनें लगाई गई हैं। नेशनल वॉर रूम से जुड़े स्टेट वॉर रूम के माध्यम से फेसबुक और ट्विटर पर कांग्रेस पार्टी का प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा को बढ़ाने के लिए नेशनल वॉर रूम से कंटेंट भेजा जाएगा।

विज्ञापन

lok sabha election 2019 kuldeep rathore inaugurated congress war room in shimla
राजीव भवन में कांग्रेस वॉर रूम - फोटो : अमर उजाला

इसमें प्रदेश के मुद्दों को जोड़कर प्रचारित किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों की रोजाना की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा। स्टार प्रचारकों से संबंधित सूचना भी दी जाएगी। भाजपा के आरोपों का जवाब भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस देगी।

जिला और बूथ के पदाधिकारियों को स्टेट वॉर रूम से प्रत्याशियों के लिए प्रचार के रोजाना नए-नए टिप्स दिए जाएंगे। स्टेट वॉर रूम के तहत कांग्रेस ने डिसीजन मेकिंग टीम, सोशल मीडिया टीम और रेपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। ये सभी टीमें प्रदेश अध्यक्ष को रिपोर्ट करेंगी।

बड़े नेताओं, प्रत्याशियों की लाइव दिखाई जाएंगी रैलियां
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों सहित प्रदेश की चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं का वॉर रूम के माध्यम से फेसबुक और ट्विटर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। कांग्रेस की आईटी टीम बड़ी रैलियों में गुप्त कैमरे भी लगाएगी। इन कैमरों से जनता की गतिविधियों और उनके रिस्पॉन्स की समीक्षा की जाएगी।

नेशनल वॉर रूम को रोजाना भेजी जाएगी रिपोर्ट 
कांग्रेस के चुनाव प्रचार की स्टेट वॉर रूम से रोजाना रिपोर्ट नेशनल वॉर रूम को भेजी जाएगी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का आईटी विभाग चुनाव प्रचार की निगरानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed