फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: kuldeep rathore demands ban on satpal satti election campaigning

चुनाव आयोग 19 मई तक सत्ती के प्रचार पर लगाए रोक: राठौर

Sat, 27 Apr 2019 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: kuldeep rathore demands ban on satpal satti election campaigning

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चुनाव आयोग से मांग की है कि 19 मई तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेना की वर्दी पहनाकर कैसे आईटीबीपी के भूतपूर्व कमांडेंट को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

विज्ञापन


यह सुरक्षा बलों के नियमों की अवहेलना है। कैसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भूतपूर्व सैनिक को सेना की वर्दी पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाने की स्वीकृति दी है। राठौर ने कहा कि इस मामले को भी चुनाव आयोग से उठाया गया है और आयोग से मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


राठौर ने शनिवार को राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि सत्ती ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपशब्द कहे हैं। कांग्रेस को चंडाल चौकड़ी तक कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के दबाव में है आयोग

lok sabha election 2019: kuldeep rathore demands ban on satpal satti election campaigning
फाइल फोटो

इससे पहले सोनिया गांधी को दुर्गा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शेर की संज्ञा दी है। भाजपा में शुंभ और निशुंभ कौन हैं? उन्होंने कहा कि सरकारें आतीं और जाती रहती हैं। अफसर नियमों के दायरे में रहकर ही कार्य करें। कांग्रेस अफसरशाही के कामकाज पर पूरी नजर रखे हुए है।  

राठौर ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। शिमला में कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली पर कई बंदिशें लगाई गईं जबकि भाजपा नेताओं ने नामांकन के दिन चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed