कहीं आपको भी सुनने को न मिले, मुकेश जी आप बदल गए: जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे किसी के बारे में बोलने के लिए मुकेश अग्निहोत्री से परमिट लेने की जरूरत नहीं है। कहा कि मुकेश जी आप एक पूर्व मंत्री होकर देश के प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द बोल सकते हो तो मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और राहुल बाबा के खिलाफ जरूर बोलूंगा।
सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस में हड़बड़ी के ऐसे हालात हैं कि हर पदाधिकारी को बदला जा रहा है। कहीं आपको भी यह सुनने को न मिले कि अग्निहोत्री जी आप भी बदले गए। जयराम ठाकुर ने ऊना दौरे के दौरान मुकेश अग्निहोत्री पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने गांधी परिवार की राजनीति में खो रही प्रासंगिकता और राहुल के राजनीतिक व्यक्तित्व को कमजोर बताया। सीएम ने गगरेट के नकड़ो, अंब, सलोह और ऊना के सनोली माजरा में जनसभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना के एक पूर्व मंत्री को बहुत जल्दी है। मुझे समझाने की कोशिश करते हैं कि मैं राहुल गांधी के बारे में न बोलूं। अब तो टीवी पर राहुल को देखकर बच्चे भी उन्हें पप्पू-पप्पू कहते हैं।
मजबूर नहीं मजबूत पीएम चाहिए : पांडेय
उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद देश कांग्रेस मुक्त और कांग्रेस गांधी मुक्त होने वाली है। कहा कि अबकी बार कांग्रेस में गांधी परिवार की नई एडिशन प्रियंका गांधी के रूप में हुई है। प्रियंका इनका अंतिम प्रयोग है। उन्होंने राहुल की ऊना रैली पर तंज कसा, वह बच्चों की तरह कबड्डी-कबड्डी बोल गए। उनके भाषण का मतलब तो कांग्रेसी भी नहीं समझ पाए।
भाजपा प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि जनता का एक-एक वोट प्रधानमंत्री का चुनाव करेगा। देश को आज नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत प्रधानमंत्री और भाजपा जैसी मजबूत सरकार की जरूरत है, न कि मजबूर प्रधानमंत्री और मजबूर सरकार की। विधायक बलबीर सिंह ने जयराम सरकार में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य गिनाए।