फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur statement over congress party in shimla

बिखरे विपक्ष में दूल्हा बनने के लिए मचा घमासान: जयराम

Thu, 18 Apr 2019 10:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur statement over congress party in shimla
फाइल फोटो

सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन को चुनावी शादी में ऐसी बरात बताया है, जिसमें दूल्हा बनने के लिए छोटी-छोटी पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व में एनडीए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल की समझदार जनता नरेंद्र मोदी के खाते में राज्य की चारों सीटें डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में झूठे वायदे करके लोगों को मूर्ख नहीं बना सकती है। जयराम ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा के चुनाव देश की किस्मत का फैसला करते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 तक 10 साल मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश ने विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बहुत नुकसान उठाया। पाकिस्तान के हमलों का मनमोहन सरकार जवाब नहीं देती थी। सेना के हाथ बांध दिए गए थे। जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने आतंकवादियों को कुचलने के लिए सेना को खुली छूट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान में घुसकर हवाई हमले करके सेना ने आतंकवादियों को मारा। इससे पाकिस्तान को भी सबक मिला। दावा किया कि जनता नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed