फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: jairam thakur shanta kumar and prem kumar dhumal in bjp mandi rally

सुखराम के गढ़ मंडी में जयराम समेत इन दिग्गजों ने भरी हुंकार

Wed, 24 Apr 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Apr 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jairam thakur shanta kumar and prem kumar dhumal in bjp mandi rally
रामस्वरूप शर्मा की रैली - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप का नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार और प्रेम कुमार धूमल ने पंडित सुखराम के गढ़ मंडी में हुंकार भरी।

विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व ने ओपन जीप में प्रत्याशी रामस्वरूप के साथ सवार होकर शहर की परिक्रमा करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा विधायक अनिल शर्मा को छोड़ मंडी संसदीय क्षेत्र के मंत्री गोविंद ठाकुर, रामलाल मार्कंडेय, महेंद्र सिंह समेत 13 विधायक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सेरी मंच से जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने सुखराम पर तंज कसते हुए कहा कि पंडित सुखराम ने मंडी के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है। शांता कुमार ने सुखराम को अपनी पीढ़ी का नेता बताते हुए कहा कि उम्र के इस पड़ाव में अपने पोते को टिकट दिलाने को भटकता देख बहुत दुख हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पाकिस्तान पर देश की सेना ने दो बार कार्रवाई की। लेकिन दोनों बार ही कांग्रेस ने सबूत मांगकर सैनिकों का मनोबल तोड़ा है। 

भिखारी हूं, दुराचारी और भ्रष्टाचारी नहीं : रामस्वरूप

lok sabha election 2019: jairam thakur shanta kumar and prem kumar dhumal in bjp mandi rally
रामस्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला

रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि वह भिखारी हैं, लेकिन दुराचारी और भ्रष्टाचारी नहीं। कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के बयान पर रामस्वरूप शर्मा ने तीखे जवाब के साथ पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम ने मंडी को मंडी बनाकर रखा था मगर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम जयराम ठाकुर ने अब मंडी को छोटी काशी बना दिया है। पंडित सुखराम ने हमेशा ही अपने परिवार का पोषण किया और मंडी को गर्दिश में धकेलने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed