लोकसभा चुनाव: इस आजाद प्रत्याशी की पत्नी के पास हैं 22 लाख के जेवरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से सेवानिवृत्त कर्मचारी संजीव गुलेरिया ने ताल ठोकी है। नूरपुर के सुल्याली गांव के संजीव ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय धर्मशाला में बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
संजीव न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के महासचिव रहे हैं और कर्मचारी राजनीति में सक्रिय रहे हैं। संजीव के नाम पांच बैंक खाते हैं, जिसमें लगभग 28,47,867 रुपये हैं। एक कार, 50 ग्राम सोने के गहने और 50 हजार रुपये नकद हैं।
पत्नी के पास 22,40,000 रुपये के जेवरात सहित कुल 29,89,187 रुपये हैं। उनके पास 25000 रुपये नकद राशि है। कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट से अभी तक तीन दिन में पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
करोड़पति हैं निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्र
मंडी संसदीय क्षेत्र से धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बुधवार दोपहर 1.56 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। धर्मेंद्र के पास 16 और पत्नी के पास भी 16 लाख की चल संपत्ति है।
15 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा करीब 33 लाख का विभिन्न बैंकों से ऋण है। उन्होंने चुनाव आयोग से हेलीकॉप्टर, सेब या डायमंड चुनाव चिह्न की मांग की है। वह नानी गांव मतियाना ठियोग के निवासी हैं और 49 साल के हैं।
करोड़पति हैं बीएसपी प्रत्याशी शेष राम
बीएसपी के प्रत्याशी शेष राम ने बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया। वह वशिष्ठ गांव मनाली के निवासी हैं।
उनके पास 12 लाख 60 हजार और पत्नी के पास 6,32,000 की चल संपत्ति है। 2 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं 90 हजार के करीब बैंकों से ऋण है। नामांकन से पहले बीएसपी प्रत्याशी शेष राम ने समर्थकों के साथ रैली निकाली और उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे।