{"_id":"5cdea299bdec22071f56c1ca","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-congress-deployed-7730-polling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस ने तैनात कीं 7730 पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस ने तैनात कीं 7730 पोलिंग पार्टियां
Sat, 18 May 2019 12:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस ने प्रदेश में कुल 7730 पोलिंग पार्टियां तैनात कर दी हैं। राज्य के बूथों में कांग्रेस से हर पोलिंग बूथ में तीन-तीन कार्यकर्ता पोलिंग पार्टी में शामिल कर तैनात किए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ के लिए झंडे, लड़ियां और प्रत्याशी के पोस्टर तक भेज दिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 7730 पोलिंग स्टेशनों में अपने पोलिंग एजेंट तैनात कर दिए हैं। इन पोलिंग पार्टियों के सदस्यों के पास पोलिंग बूथों की वोटर सूची भी सौंप दी है।
विज्ञापन
सूचियों के अनुसार पार्टी अधिकांश वोटरों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन बूथों की पोलिंग पार्टियों ने अभी तक वोटरों की सूची और अन्य सामग्री नहीं ली है, वह शनिवार तक हासिल कर सकते हैं। इन पोलिंग पार्टियों को मतदान के दिन पैनी नजरें रखने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
बूथों कमेटियों को सौंपीं जिम्मेदारियां
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि बूथों की कमेटियों को बूथों में विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं। इन कमेटियों को बूथों में पोलिंग पार्टियों को कुर्सी और मेज स्वयं जुटानी होंगी। इसके अलावा बूथों में पोलिंग पार्टियों को जलपान और भोजन की व्यवस्था भी स्थानीय नेताओं को करनी होगी।