{"_id":"5c8bcc89bdec22144502150b","slug":"lok-sabha-election-2019-himachal-bjp-took-the-turn-in-candidate-selection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का यू-टर्न: संसदीय बोर्ड को मौजूदा सांसदों के साथ भेजे और नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का यू-टर्न: संसदीय बोर्ड को मौजूदा सांसदों के साथ भेजे और नाम
Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा कोर कमेटी की मौजूदा सांसदों को ही फिर से चुनाव मैदान में उतारने की सहमति के बाद नुकसान के अंदेशे के चलते पार्टी ने अब यू-टर्न ले लिया है।
विज्ञापन
कोर कमेटी की हर सीट से एक से लेकर दो नामों की सिफारिश के बाद प्रदेश चुनाव समिति ने संभावित प्रत्याशियों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेज दिया है। शनिवार को प्रस्तावित भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पैनल में संभावित प्रत्याशियों के नाम का चयन विभिन्न एजेंसियों की सर्वे व गोपनीय रिपोर्ट के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फीडबैक के आधार पर किया है।
विज्ञापन
हमीरपुर एवं कांगड़ा संसदीय सीटों से मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर और शांता कुमार के अलावा एक-एक नाम और भेजा गया है। शिमला संसदीय क्षेत्र से वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप के अलावा महिला प्रत्याशी के तौर पर शशि बाला का नाम प्रस्तावित किया गया है।
पैराशूट प्रत्याशी की संभावना से इंकार नहीं
फाइल फोटो
मंडी सीट से पंडित सुखराम परिवार के दावों को दरकिनार कर वर्तमान सांसद रामस्वरूप के अतिरिक्त बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के नाम भेजे गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोर कमेटी ने वर्तमान सांसदों के अलावा एक-दो और नाम प्रस्तावित कर दिए हैं। बोर्ड अगर और नाम मांगेगा तो भेजे जाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय संगठन भी अपने स्तर से प्रत्याशी के लिए अलग सर्वे कराता है। साथ ही अगर दूसरी पार्टी का कोई पैराशूटी कद्दावर नेता भी आएगा और उसकी जीतने की संभावना होगी तो पार्टी तमाम सर्वे रिपोर्ट दरकिनार कर उसे टिकट दे सकती है।
सारे वर्तमान सांसदों के नामों के अलावा चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद अलग-अलग सीटों से एक से लेकर दो नाम और प्रस्तावित किए हैं। प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड लेगा। - तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी