फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: himachal bjp gave instructions to their leader after ec action on satti

चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद बीजेपी ने नेताओं को दिए ये निर्देश

Sat, 20 Apr 2019 10:56 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: himachal bjp gave instructions to their leader after ec action on satti
BJP Logo

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की बदजुबानी और चुनाव आयोग की कार्रवाई के बाद हो रही किरकिरी के बीच प्रदेश भाजपा ने सभी नेताओं को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत की मौजूदगी में हुई चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक में नेताओं को मीडिया या किसी भी स्तर के मंच पर विषय पर ही बात बोलने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्पष्ट किया गया है कि हर व्यक्ति इस बात का खास ध्यान रखें कि पार्टी किसी भी तरह की बदजुबानी के पक्ष में नहीं है। ऐसे में बोलते समय संयम बरता जाए।

इससे पहले बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल गरीब लोगों को पक्का घर, रसोई गैस, बिजली और मुफ्त इलाज की सुविधा देने में लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और जीजा समेत कई बड़े नेता पिछली कांग्रेस सरकार में किए लाखों करोड़ रुपये के घोटालों में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अब कांग्रेस के झूठ से जनता को सावधान करने के लिए अपना प्रचार अभियान तेज करेगी। समीक्षा बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, सांसद वीरेंद्र कश्यप एवं विभिन्न चुनाव समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed