{"_id":"5cd51f0dbdec2207524951cb","slug":"lok-sabha-election-2019-health-services-employment-and-irrigation-are-issues-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवा हिमाचल के बड़े चुनावी मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवा हिमाचल के बड़े चुनावी मुद्दे
Fri, 10 May 2019 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 10 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मतदाताओं के लिए रोजगार, सिंचाई सुविधा, बेहतर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तीन प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। चुनाव पर नजर रखने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से हिमाचल में कराए सर्वे में ये तीनों बड़े मुद्दे सामने आए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के 2000 लोगों से तय फॉर्मेट में पूछे सवाल के जवाब के आधार पर तैयार रिपोर्ट में पाया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं के लिए रोजगार अहम मुद्दा है। ग्रामीण मतदाताओं के लिए सिंचाई सुविधा और बेहतर अस्पताल, जबकि शहरी मतदाताओं के लिए स्कूली शिक्षा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन बड़े मुद्दे हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार मतदाताओं ने तीनों ही प्राथमिकताओं पर सरकार के प्रदर्शन को औसत से कम अंक दिए। रोजगार पर सरकार के प्रदर्शन को जहां 2.46 से 2.65, सिंचाई सुविधा पर 2.60, बेहतर अस्पताल के लिए 2.40, स्कूली शिक्षा के लिए 2.48 और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए 2.54 की रेटिंग दी। वहीं सड़कों के लिए 2.58 की रेटिंग दी है। सर्वे में शामिल मतदाताओं में 89 फीसदी ग्रामीण और 11 फीसदी शहरी थे। इनमें 70 पुरुष और 30 प्रतिशत महिलाएं, 60 फीसदी सामान्य वर्ग से, 24 एससी से, 11 ओबीसी और 6 प्रतिशत एसटी से थे।
विज्ञापन
प्रत्याशी वोट करने का सबसे महत्वपूर्ण कारण
सर्वे रिपोर्ट में मतदान के व्यवहार का भी अध्ययन किया गया। 60 प्रतिशत मतदाताओं के लिए चुनाव में वोट के लिए प्रत्याशी स्वयं सबसे बड़ा कारण है। पार्टी 50 प्रतिशत मतदाताओं के लिए महत्व रखती है।
तीन प्रतिशत ने नकद, शराब, उपहार वितरण को प्रत्याशी के लिए वोट देने में मददगार माना है। 65 फीसदी मतदाताओं ने कहा है कि उन्हें ऐसी घटनाओं की जानकारी है, जहां मतदाताओं को उनके वोट के लिए प्रलोभन की पेशकश की गई हो।
अपनी राय से देते हैं वोट
90 फीसदी मतदाताओं ने बताया कि वोट देने के लिए उनकी स्वयं की राय सबसे महत्वपूर्ण है। 5 प्रतिशत के लिए उनके पति या पत्नी और 4 प्रतिशत के लिए पारिवारिक सदस्यों की राय मायने रखती है। 99 फीसदी मतदाताओं का मानना था कि चुनाव में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी न हों। 37 फीसदी ने कहा कि लोग ऐसे प्रत्याशियों को इसलिए वोट करते हैं, क्योंकि प्रत्याशी ने चुनाव में अधिक खर्च किया।