फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: ghulam nabi azad statement over congress in una

राजनीति की एबीसी नहीं जानते मोदी, पहली कक्षा में लें दाखिला: गुलाम नबी

Fri, 17 May 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: ghulam nabi azad statement over congress in una
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के स्टार प्रचारक गुलाम नबी आजाद ने ऊना के हरोली के ललड़ी में मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला। शुक्रवार को आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया वे यह जानते हैं कि आजादी के बाद भाखड़ा बांध से लेकर पानी के बड़े-बड़े डैम कांग्रेस पार्टी की ही देन है। पंडित नेहरू के समय में बिजली के बड़े प्रोजेक्ट बनवाए गए।

विज्ञापन


गुलाम नबी ने कहा कि मोदी को राजनीति की एबीसी तक नहीं आती। उन्हें पहली कक्षा में दाखिला लेना चाहिए। मौजूदा प्रधानमंत्री अपने पांच साल के कार्यकाल में देशभर में 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाने की बात करते हैं। जबकि देश के साढ़े 6 लाख गांवों में से 6 लाख 3 हजार से अधिक गांव में बिजली पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। आजाद ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ था, तब मात्र 1500 गांवों में बिजली थी।
विज्ञापन


देश को नई तकनीक व नई विकास की राह कांग्रेस पार्टी ने ही दी। आजादी के बाद देश के 32 करोड़ लोगों के लिए अनाज व अन्य जरूरी सामान रशिया व अमरीका से मंगवाया जाता था। देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की दूरदर्शिता से ही अनाज योग्य भूमि पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगवाए गए। वहीं इंदिरा गांधी के समय में उत्तम किस्म के बीज मंगवाए गए। 10 करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात जब संसद में पूछी गई तब साढ़े 3 लाख का ही आंकड़ा दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed