फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok sabha election 2019: first voter of india shyam saran negi will caste vote in kalpa

घर से ढाई किमी गाड़ी में फिर व्हील चेयर से वोट डालने जाएंगे देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी

Sat, 18 May 2019 01:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: first voter of india shyam saran negi will caste vote in kalpa

देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी रविवार सुबह 11 बजे परिवार सहित मतदान करने पहुंचेंगे। नेगी को पहले उनके घर से सरकारी गाड़ी से कल्पा चौक तक लाया जाएगा। यहां से आगे व्हील चेयर पर कल्पा के बूथ नंबर 51 तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


यहां से प्रशासन की ओर से ढोल-नगाड़ों के साथ उनको पोलिंग स्टेशन तक ले जाया जाएगा। कल्पा महिला मंडल की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर उनका स्वागत किया जाएगा। स्वीप प्रोग्राम के ब्रांड एंबेसडर का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया जाएगा।  
विज्ञापन


जिला संपर्क अधिकारी किन्नौर गंगा नेगी सुबह 10 बजे श्याम शरण नेगी को उनके घर से सरकारी वाहन में लाएंगे। पोलिंग बूथ 51 को जिला प्रशासन ने मॉडल पोलिंग स्टेशन घोषित किया है। जिस स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 1890 में एक अग्रेज दंपती ने बनाया था। श्याम सरण नेगी के तीन बेटे हैं, जिनमें डब्ल्यू नेगी बैंक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके दो बेटे ओमप्रकाश नेगी और चंद्र प्रकाश नेगी बागवान हैं।


पहले मतदाता के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से डीसी गोपाल चंद, एसडीएम कल्पा सुरेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मतदान के बाद उन्हें वाहन से घर तक पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed